नेता जी के बताए पदचिन्हों पर चलना ही श्रद्धांजलि सोमदत्त पटेल
पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री
कोरांव प्रयागराज देश के सर्वोच्च पुरस्कारों में सम्मिलित पद्म विभूषण से सम्मानित उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार में रक्षामंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुण्यतिथि के अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के द्वारा विधानसभा कोरांव के विभिन्न ग्राम सभाओं में सभा का आयोजन किया गया जिसमे उनके जीवन संघर्ष को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का प्रण लिया गया।
इसी क्रम में विधानसभा कार्यालय कोरांव में मुख्य अतिथि सोमदत्त सिंह पटेल के नेतृत्व में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में नेता जी के कार्यकाल में किए जनहित कल्याणकारी कार्य को गिनाते हुए कहा कि जब जब सूबे में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है तब तब किसान नौजवान पिछड़ा दलित शोषित वंचित समाज को उनका अधिकार दिलाने का कार्य किया है जिस प्रकार से गांव गिरांव में आमजन को जागरूक करने का कार्य किया जो लोग समाज में विभिन्न जाति धर्म में बटे हुए थे उनको एकजुट करने का काम किया और जो समाज में बोलना नहीं जानते थे उनको संसद पहुंचाने का कार्य किया।सपा नेता ने पुण्यतिथि के अवसर पर जरूरतमंदों में कम्बल और फल वितरण किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से राम प्रवेश कुशवाहा रविंद्र जैसल महासचिव मेहताब खान नगर अध्यक्ष रामानुज यादव प्रधान संघ अध्यक्ष पवन सोनकर उपाध्यक्ष राजेश यादव अश्वनी पटेल पुष्कर यादव यादवेंद्र अहीर विष्णु यादव दीपक पटेल प्रेम सिंह पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।
भूपेंद्र कुमार ब्यूरो प्रयागराज अब तक न्याय

