नीतीश कुमार को हटाने का अभियान पूरा… NDA में सीट बंटवारे पर ऐसा क्यों बोले पप्पू यादव?
एनडीए में सीट बंटवारे के बाद पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि नीतीश जी को हटाने का अभियान पूरा हो गया. उन्होंने अपने इस ट्वीट में JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा को भी लपेटा हैएनडीए में सीट बंटवारे के बाद पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि संजय झा ने आज अपना मिशन पूरा कर लिया. नीतीश कुमार जी को सीएम की गद्दी छोड़ने के लिए मजबूर करने का षड्यंत्र पूरा हो गया. पप्पू यादव ने आगे कहा कि बीजेपी 101 सीट और बीजेपी की H टीम मतलब मोदी के हनुमान को 29 सीटें दी गईं.वहीं, पिछलग्गू दो टीमों RML और HAM को 12 सीटें दी गईं. मतलब टीम बीजेपी 142 सीट पर लड़ेगी और JDU 101 पर! नीतीश जी को फिनिश करने का अभियान पूरा, अति पिछड़ा और दलित समाज चेत जाओ, बीजेपी भगाओ अपना अधिकार सम्मान बचाओ! बता दें कि बिहार चुनाव में एनडीए में सीटों का फॉर्मूला तय हो गया है. बीजेपी और जेडीयू दोनों बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेगी.किस पार्टी को कितनी सीट?
बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक जनता दल और जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
BJP 101
JDU 101
LJP (R) 29
RLM 06
HAM 06.
और पढ़ें
