• होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क-सूत्र
  • संपादक मंडल
  • पंजीकरण
  • लॉगिन

Bahujan Sangathak LogoBahujan Sangathak

Advertisement Banner
  • होम
  • न्यूज़
    • देश
    • विदेश
    • बिज़नेस
    • पर्यावरण
    • सेहत
    • वायरल
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • केरल
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • हरियाणा
    • पश्चिमी बंगाल
    • पंजाब
  • युवा
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
    • करियर
    • जॉब
    • विद्यालय
    • महाविद्यालय
    • कंप्यूटर शिक्षा
    • स्वास्थ्य शिक्षा
    • तकनीकी शिक्षा
    • रिसर्च सेन्टर
    • शोध संस्थाएं
    • छात्रवृति
  • मनोरंजन
    • खेल
    • टेलीविजन
    • फिल्म जगत
    • संगीत
    • गीत
    • भजन
    • कविता
    • चुटकुले
    • कहानियां
    • सांस्कृतिक कार्यक्रम
    • अन्य मनोरंजन
  • धर्म
    • हिंदू
    • मुस्लिम
    • बौद्ध
    • सिख
    • धार्मिक स्थल
    • त्योहार
    • राष्ट्रीय पर्व
  • अपराध
    • क्राइम न्यूज
    • दलित उत्पीड़न
    • महिला उत्पीड़न
    • दहेज उत्पीड़न
    • उत्पीड़न
    • लूट
    • अपहरण
    • हत्या
    • दहेज हत्या
    • बलात्कार
    • अवैध कब्जा
    • मारपीट
    • बाल अपराध
    • अन्य अपराध
  • हलचल
    • सियासत
    • हक़ीक़त
    • चर्चा-में
    • मुख्यमंत्री
    • मंत्री
    • सांसद
    • विधायक
    • जिला पंचायत सदस्य
    • नेता जी के वादे
    • क्षेत्र का विकास
    • जनता की आवाज
  • गांव की हकीकत
    • प्रधान के वादे
    • गांव का विकास
    • गांव में बना शौचालय
    • गांव में बने स्कूल
    • गौशाला की हकीकत
    • मनरेगा का कार्य
    • गांव की साफ-सफाई
    • गरीबों का आवास
    • गांव की अन्य खबरें
  • धरना
    • धरना प्रदर्शन
    • जनसभा
    • सनगोष्ठी
    • चर्चा
    • प्रेसनोट
  • संविधान
  • जुर्म व धाराएं
  • Live TV
    • लाइव न्यूज़
    • न्यूज़
    • प्रोग्राम
    • जनता की अदालत
    • आज की अदालत
    • पीड़ितों की कहानी उन्हीं की जुबानी
    • फोनो
    • डिबेट
    • आमने-सामने
  • ई-पेपर
    • दैनिक बहुजन संगठक
    • साप्ताहिक बहुजन संगठक
    • मासिक दलित घोष
No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
    • देश
    • विदेश
    • बिज़नेस
    • पर्यावरण
    • सेहत
    • वायरल
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • केरल
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • हरियाणा
    • पश्चिमी बंगाल
    • पंजाब
  • युवा
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
    • करियर
    • जॉब
    • विद्यालय
    • महाविद्यालय
    • कंप्यूटर शिक्षा
    • स्वास्थ्य शिक्षा
    • तकनीकी शिक्षा
    • रिसर्च सेन्टर
    • शोध संस्थाएं
    • छात्रवृति
  • मनोरंजन
    • खेल
    • टेलीविजन
    • फिल्म जगत
    • संगीत
    • गीत
    • भजन
    • कविता
    • चुटकुले
    • कहानियां
    • सांस्कृतिक कार्यक्रम
    • अन्य मनोरंजन
  • धर्म
    • हिंदू
    • मुस्लिम
    • बौद्ध
    • सिख
    • धार्मिक स्थल
    • त्योहार
    • राष्ट्रीय पर्व
  • अपराध
    • क्राइम न्यूज
    • दलित उत्पीड़न
    • महिला उत्पीड़न
    • दहेज उत्पीड़न
    • उत्पीड़न
    • लूट
    • अपहरण
    • हत्या
    • दहेज हत्या
    • बलात्कार
    • अवैध कब्जा
    • मारपीट
    • बाल अपराध
    • अन्य अपराध
  • हलचल
    • सियासत
    • हक़ीक़त
    • चर्चा-में
    • मुख्यमंत्री
    • मंत्री
    • सांसद
    • विधायक
    • जिला पंचायत सदस्य
    • नेता जी के वादे
    • क्षेत्र का विकास
    • जनता की आवाज
  • गांव की हकीकत
    • प्रधान के वादे
    • गांव का विकास
    • गांव में बना शौचालय
    • गांव में बने स्कूल
    • गौशाला की हकीकत
    • मनरेगा का कार्य
    • गांव की साफ-सफाई
    • गरीबों का आवास
    • गांव की अन्य खबरें
  • धरना
    • धरना प्रदर्शन
    • जनसभा
    • सनगोष्ठी
    • चर्चा
    • प्रेसनोट
  • संविधान
  • जुर्म व धाराएं
  • Live TV
    • लाइव न्यूज़
    • न्यूज़
    • प्रोग्राम
    • जनता की अदालत
    • आज की अदालत
    • पीड़ितों की कहानी उन्हीं की जुबानी
    • फोनो
    • डिबेट
    • आमने-सामने
  • ई-पेपर
    • दैनिक बहुजन संगठक
    • साप्ताहिक बहुजन संगठक
    • मासिक दलित घोष
No Result
View All Result
JNews Default
No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • राज्य
  • युवा
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • अपराध
  • हलचल
  • गांव की हकीकत
  • धरना
  • संविधान
  • जुर्म व धाराएं
  • Live TV
Home दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में आरोपी हरिराम, पत्नी और बेटा गिरफ्तार, मृतकों का आंकड़ा 7 पहुंचा; MCD के पांच अधिकारी सस्पेंड

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में आरोपी हरिराम, पत्नी और बेटा गिरफ्तार, मृतकों का आंकड़ा 7 पहुंचा; MCD के पांच अधिकारी सस्पेंड

John Doe by Rajesh Kumar Siddharth
Posted: Sep 7, 2026 07:01 PM
in न्यूज़, देश, वायरल, राज्य, उत्तर प्रदेश
Image
11
VIEWS
Share on Facebook

दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को 5 मंजिला इमारत के ढहने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन 27 घंटे बाद पूरा कर लिया गया है। सीएम रेखा गुप्ता ने साफ कहा है कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले किसी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार (6 सितंबर) को एक 5 मंजिला इमारत गिरने से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 12 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। 27 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में कुल 12 लोगों को बाहर निकाला गया, जिसमें से 7 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल पांच लोग घायल हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। वहीं मुख्य आरोपी हरिराम को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गौरतलब है कि रविवार को दिल्ली के सत्य निकेतन में एक पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई थी। अचानक घटी इस घटना से इमारत के अंदर मौजूद लोगों को संभलने का भी मौका नहीं मिला और वह मलबे के नीचे दब गए। 

हरिराम की पत्नी और बेटा भी गिरफ्तार

सत्य निकेतन मामले में हरिराम के बाद उसका बेटा महेश और हरिराम की पत्नी उर्मिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तीनों की गिरफ्तारी हो गई है। जानकारी के मुताबिक हरिराम और उसके बेटे महेश के नाम बिजली का कनेक्शन था, जबकि प्रॉपर्टी ऑन पेपर हरिराम की पत्नी उर्मिला के नाम थी। (इनपुट- अभय पाराशर)

Live updates : South Delhi Satya Niketan building collapse Live

Auto Refresh

Refresh

6:24 PM (IST)Sep 07, 2026

Posted by Amar Deep

हादसे में पांच लोग घायल

हादसे में पांच घायलों की सूची-

  1. असगर अली, उम्र 30 वर्ष
  2. नीरज बावा, उम्र 19 वर्ष
  3. आदित्य कुमार, उम्र 19 वर्ष
  4. नीतीश चिब पुत्र पवन, उम्र 19 वर्ष
  5. मो. अयान पुत्र मो. वकील, उम्र 18 वर्ष

                                  

6:07 PM (IST)Sep 07, 2026

Posted by Amar Deep

हरिराम की पत्नी और बेटा भी गिरफ्तार

सत्य निकेतन मामले में हरिराम के बाद उसका बेटा महेश और हरिराम की पत्नी उर्मिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तीनों की गिरफ्तारी हो गई है। जानकारी के मुताबिक हरिराम और उसके बेटे महेश के नाम बिजली का कनेक्शन था, जबकि प्रॉपर्टी ऑन पेपर हरिराम की पत्नी उर्मिला के नाम थी। (इनपुट- अभय पाराशर)

5:56 PM (IST)Sep 07, 2026

Posted by Amar Deep

हादसे में कुल 7 लोगों की मौत

सत्य निकेतन हादसे में सात की मौत-

  1. अभिषेक पुत्र संतोष कुमार निवासी सोनभद्र, उत्तर प्रदेश, उम्र 20 वर्ष (छात्र)
  2. युवराज सोनी पुत्र कन्हैया लाल सोनी निवासी दुर्ग, छत्तीसगढ़, उम्र 20 वर्ष (छात्र)
  3. पवन पुत्र विशम्भर नाथ निवासी औरैया, उ.प्र., उम्र 17 वर्ष (छात्र)
  4. अर्पित जहाज पुत्र भूपेन्द्र जहाज निवासी देवास, म.प्र., उम्र 19 वर्ष (छात्र)
  5. अक्षत सिंह यादव पुत्र मंटा सिंह यादव निवासी कटनी, म.प्र., उम्र 18 वर्ष (छात्र)
  6. सुरिंदर सिंह पुत्र केवल सिंह, उम्र 75 वर्ष (मजदूर)
  7. अज्ञात पुरुष

5:37 PM (IST)Sep 07, 2026

Posted by Amar Deep

दिल्ली के LG ने बुलाई बैठक

सत्य निकेतन इमारत हादसे पर दिल्ली के LG ने बैठक शुरू की है। बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और NDRF चीफ मौजूद हैं।

5:22 PM (IST)Sep 07, 2026

Posted by Amar Deep

सत्य निकेतन हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा

सत्य निकेतन में हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है। मलबे को पूरी तरह से हटा लिया गया है। करीब 27 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला है। सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना में, अलग-अलग एजेंसियों की लगातार कोशिशों से मलबे में दबे कई लोगों को बचाया गया। बचाए गए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। कुल 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 7 लोगों की (जिनमें एक अज्ञात पुरुष भी शामिल है) चोटों के कारण मौत हो गई, जबकि 5 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। इलाज करा रहे 5 लोगों में से 3 गंभीर रूप से घायल हैं।

4:04 PM (IST)Sep 07, 2026

Posted by Amar Deep

दिल्ली हाई कोर्ट ने MCD और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने MCD और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया। दिल्ली हाई कोर्ट ने सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना को "बेहद दुर्भाग्यपूर्ण" बताया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने अधिकारियों से बचाव कार्यों में अपनी कोशिशें दोगुनी करने को कहा है ताकि लोगों की जान बचाई जा सके। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दिल्ली हाई कोर्ट को भरोसा दिलाया है कि लोगों की जान बचाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि 50 छात्रों की जान दांव पर लगी है। कुछ छात्र अभी भी मलबे के नीचे दबे हैं। इससे ज़्यादा दुखद कुछ नहीं हो सकता। आप ऐसे हादसों को रोकने के लिए क्या कर रहे हैं। कोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा कि “आप ज़िम्मेदारी से भाग नहीं सकते”। 

3:41 PM (IST)Sep 07, 2026

Posted by Amar Deep

सीएम रेखा गुप्ता ने अबतक हुई कार्रवाई की दी जानकारी

सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर कहा, "सत्य निकेतन की दुखद घटना के बाद MCD के डिप्टी कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। इमारत के मालिक को गिरफ़्तार कर लिया गया है। पूरी दिल्ली में उन इमारतों को तुरंत सील करने का आदेश दिया गया है जिनमें बिना मंज़ूरी के पांचवीं मंज़िल बनी हुई है। आस-पास के PG और इमारतों की भी बारीकी से जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने पर सीलिंग समेत सख़्त कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली सरकार ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है। जो भी दोषी या ज़िम्मेदार पाया जाएगा, उसे बख़्शा नहीं जाएगा।"

3:29 PM (IST)Sep 07, 2026

Posted by Amar Deep

आरोपी हरिराम को लेकर दिल्ली आ रही पुलिस

दिल्ली पुलिस आरोपी हरिराम को भिवाड़ी से दिल्ली ला रही है। दिल्ली में हरिराम का मेडिकल करवाया जाएगा। उसके बाद हरिराम को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। दिल्ली पुलिस हरिराम की कस्टडी की मांग करेगी। दरअसल पुलिस जानना चाहती है कि हादसे के बाद हरिराम क्यों भागा? क्या हरिराम गुप्ता ने कोई सबूत मिटाने की कोशिश थी? FIR दर्ज होने के बाद जब दिल्ली पुलिस हरिराम के घर पहुंची तो वो वहां से भाग गया था।

2:11 PM (IST)Sep 07, 2026

Posted by Amar Deep

पकड़ा गया आरोपी मकान मालिक हरिराम

सत्य निकेतन इलाके में गिरी बिल्डिंग के मालिक हरिराम को पकड़ लिया गया है। आरोपी को भिवाड़ी से पकड़ा गया। फिलहाल पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच जारी है।

1:35 PM (IST)Sep 07, 2026

Posted by Amar Deep

बिल्डिंग को नहीं दी गई थी नोटिस: MDC कमिश्नर

सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर दिल्ली नगर निगम (MCD) के कमिश्नर संजीव खिरवार ने कहा, "दुर्भाग्य से, इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई है। हमें लगता है कि गिरी हुई इमारत के बगल वाली इमारत भी कमजोर हो गई है; रात भर उसे मज़बूत करने का काम किया गया। अगले 1-2 दिनों में हम उसे योजनाबद्ध तरीके से गिराने की कार्रवाई करेंगे।"

उन्होंने कहा, "अगस्त में, हमने इसी इलाके की 3-4 इमारतों को गिराने के आदेश जारी किए थे। हमारे पास सटीक आंकड़े नहीं हैं। इमारतों की पहचान करने का काम नियमित रूप से किया जाता है। पिछले तीन महीनों में 960 इमारतों को गिराया गया, 407 इमारतों को सील किया गया और 1500 इमारतों को सील करने और गिराने के लिए नोटिस जारी किए गए। अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करना एक नियमित प्रक्रिया है।"

कमिश्नर संजीव खिरवार ने आगे कहा, "1970 के दशक की इस इमारत को कभी कोई नोटिस नहीं दिया गया और न ही इसे सील किया गया। इस इमारत के बारे में कोई शिकायत भी नहीं मिली थी।"

1:07 PM (IST)Sep 07, 2026

Posted by Amar Deep

MCD के पांच अधिकारियों को किया गया सस्पेंड

सत्य निकेतन हादसे पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में कुल पांच अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। MCD के डिप्टी कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर,अस्सिटेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया है। 

1:02 PM (IST)Sep 07, 2026

Posted by Amar Deep

क्यों लेट शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

जानकारी के मुताबिक जिस गली में बिल्डिंग गिरी, वहां तक एक चौड़ी रोड आती है, लेकिन यहां इतनी गाड़ियां पार्क थीं कि कल जब एंबुलेंस को आना था, या जेसीबी मशीन को आना था तो सड़क पर जगह ही नहीं थी। यहां तक पहुंचने के लिए पहले सड़क पर खड़ी 40-50 गाड़ियों को हटाना पड़ा फिर जाकर प्रशासन की गाड़ियां यहां पर पहुंची थीं।

12:39 PM (IST)Sep 07, 2026

Posted by Amar Deep

300 से ज्यादा घरों में संचालित हो रहे पीजी

जानकारी के मुताबिक सत्य निकेतन इलाके में लगभग 5-7 हजार के करीब दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र PG और फ्लैट में रहते हैं। इस इलाके में 300 से ज्यादा घरों में PG चल रहे हैं।

12:06 PM (IST)Sep 07, 2026

Posted by Amar Deep

घटनास्थल से एक और शव बरामद

शांति निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने के बाद मलबे से आज सुबह एक और शव बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर सात हो गया है।

11:53 AM (IST)Sep 07, 2026

Posted by Amar Deep

आरोपी मकान मालिक को पकड़ने के लिए बनाई 10 टीमें

दिल्ली पुलिस ने बिल्डिंग मालिक हरिराम को पकड़ने के लिए 10 अलग अलग टीमें बनाई है। इन 10 टीमों में जिले की लोकल पुलिस और स्पेशल स्टॉफ के अलावा जिले के अलग अलग ऑपरेशन यूनिट के पुलिसकर्मी शामिल हैं। इन सभी टीमों को जिले के एडिशनल DCP रैंक के अधिकारी लीड कर रहे हैं। हरिराम को पकड़ने के लिए पुलिस दिल्ली, हरियाणा और यूपी में रेड्स कर रही है।

11:26 AM (IST)Sep 07, 2026

Posted by Amar Deep

दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल

सत्य निकेतन इलाके में हुए हादसे के बाद दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई आज ही करने का भरोसा भी दिया है।

10:58 AM (IST)Sep 07, 2026

Posted by Amar Deep

आरोपी मकान मालिक के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

दिल्ली पुलिस ने बिल्डिंग मालिक हरिराम के खिलाफ LOC (लुक आउट सर्कुलर) जारी किया है। बता दें कि घटना के बाद से आरोपी मकान मालिक की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार जगह-जगह तलाशी अभियान चला रही है।

10:50 AM (IST)Sep 07, 2026

Posted by Amar Deep

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: ओमप्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने हादसे को लेकर कहा, "दोषियों के खिलाफ निश्चित रूप से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिल्डिंग बहुत पुरानी थी, इसलिए मालिक को इसे गिराने का आदेश भी लेना चाहिए था।"

 

 

 

10:06 AM (IST)Sep 07, 2026

Posted by Rituraj Tripathi

लगभग 80% मलबा हटा दिया गया है; बस बेसमेंट का मलबा बचा है: सीएम रेखा

सीएम रेखा ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद बताया, "लगभग 80% मलबा हटा दिया गया है; बस बेसमेंट का मलबा बचा है। यह पक्का है कि बेसमेंट में पानी भरा हुआ था, और पानी जमा होने के साथ-साथ पुरानी इमारत में चल रहे मरम्मत के काम की वजह से इमारत गिर गई। अब तक 12 लोगों को निकाला जा चुका है; छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि बाकी छह की हालत स्थिर है। यह मामला हमारे स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की सीधी निगरानी में भी है। केंद्रीय गृह मंत्री हालात पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं, और हमें प्रधानमंत्री से भी मार्गदर्शन मिल रहा है। किसी भी खतरनाक इमारत को बख्शा नहीं जाएगा; ऐसी सभी इमारतों का स्ट्रक्चरल ऑडिट किया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी।"

9:41 AM (IST)Sep 07, 2026

Posted by Rituraj Tripathi

इमारत के मालिक की लापरवाही की वजह से घटना हुई: सीएम रेखा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "यह वाकई एक दुखद घटना है जो इमारत के मालिक की लापरवाही की वजह से हुई। यह बहुत पुरानी इमारत थी और बेसमेंट में पानी भरने की वजह से इसके पिलर गिर गए; पूरी इमारत ढह गई। इस इमारत के मामले में पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है और मालिक के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अलावा, आस-पास की दूसरी खतरनाक इमारतों की पहचान करके उन्हें गिराया जाएगा। खास तौर पर, हमने ठीक इसके पीछे वाली इमारत को खाली करवा लिया है और उसे तुरंत गिरा दिया जाएगा।"

9:40 AM (IST)Sep 07, 2026

Posted by Rituraj Tripathi

CM ने कहा- समय-समय पर स्ट्रक्चरल ऑडिट और सेफ्टी सर्टिफिकेशन होना जरूरी किया जाएगा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "सरकार, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर एक ऐसी पॉलिसी बना रही है जिसके तहत पब्लिक इस्तेमाल वाली किसी भी इमारत—चाहे वह PG हो, नर्सिंग होम हो, स्कूल हो या कोई और सुविधा—का समय-समय पर स्ट्रक्चरल ऑडिट और सेफ्टी सर्टिफिकेशन होना ज़रूरी होगा; वरना, वहां कोई भी पब्लिक गतिविधि करने की इजाजत नहीं होगी। हम किसी को भी असुरक्षित PG में रहने नहीं देंगे। इमारत से निकाले गए लोगों के लिए कॉलेज हॉस्टल में रहने का इंतजाम किया गया है और सरकार उनकी जरूरतों का ध्यान रख रही है। हम इस घटना से प्रभावित छात्रों के माता-पिता के संपर्क में हैं और उनकी परेशानी कम करने के लिए उन्हें पूरी मदद दे रहे हैं। जिन सरकारी अधिकारियों की देखरेख में कमी, लापरवाही या दूसरी गलतियों की वजह से यह स्थिति बनी, उनके खिलाफ़ आज ही सख़्त कार्रवाई की जाएगी; किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।"

 

 

 

9:38 AM (IST)Sep 07, 2026

Posted by Rituraj Tripathi

पड़ोस वाली बिल्डिंग को भी गिराया जाएगा: रेखा गुप्ता

सीएम रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद कहा कि जो बिल्डिंग गिरी है, उसके पड़ोस वाली बिल्डिंग को भी गिराया जाएगा। अवैध इमारतों को ध्वस्त किया जाएगा। 

9:35 AM (IST)Sep 07, 2026

Posted by Rituraj Tripathi

घटनास्थल का जायजा लेने के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा?

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने हालात का जायजा लिया और कहा, "बेसमेंट में पानी भरने से हादसा हुआ। सरकार की पूरे मामले पर नजर है। दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। पुरानी इमारतों के ऑडिट के बाद एक्शन लिया जाएगा।"

9:26 AM (IST)Sep 07, 2026

Posted by Rituraj Tripathi

बिल्डिंग मालिक हरिराम अभी तक फरार, दिल्ली पुलिस ने कई जगहों पर मारी रेड

बिल्डिंग मालिक हरिराम की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम समेत कई जगहों पर रेड मारी है लेकिन हरिराम घर पर नहीं मिला। वह घर से फरार है। पुलिस को शक है कि सत्य निकेतन की बिल्डिंग का मालिक दिल्ली NCR में ही कहीं छुपा हुआ है। हरिराम को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने उसके करीबियों और रिश्तेदारों के यहां भी रेड की है लेकिन बिल्डिंग मालिक अभी तक फरार है।

9:19 AM (IST)Sep 07, 2026

Posted by Rituraj Tripathi

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा- "अंदर कोई और फंसा है या नहीं, ये अभी पक्के तौर पर नहीं कह सकते"

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "अभी पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता कि अंदर कोई और फंसा है या नहीं, क्योंकि हमने सभी छात्रों का पता लगा लिया है। आपको पता है कि यहां से 12 लोगों को बचाया गया और 6 लोगों की मौत हुई है। शक है कि मलबे के अंदर कोई अनजान मजदूर हो सकता है, लेकिन जब तक स्थिति साफ नहीं हो जाती, कुछ भी पक्का नहीं कहा जा सकता। सबसे सख्त कार्रवाई की जाएगी; मामले भी दर्ज किए जाएंगे। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।"

 

 

 

9:02 AM (IST)Sep 07, 2026

Posted by Rituraj Tripathi

सीएम रेखा गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचीं

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में खोज और बचाव अभियान अभी तक जारी है। ताजा खबर ये है कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता घटनास्थल पर हालात का जायजा लेने के लिए पहुंची हैं। 

 

 

 

8:58 AM (IST)Sep 07, 2026

Posted by Rituraj Tripathi

सत्य निकेतन इलाके में पीजी ऑनर्स ने दिखाई चालाकी

सत्य निकेतन इलाके में हादसे के बाद कई PG ऑनर्स ने बिल्डिंग के आगे से PG का बोर्ड हटा दिया है और अंदर से ताला लगा दिया है। ऐसा इसलिए किया गया है जिससे यह पता ना चल सके कि यहां PG चल रहा है।

7:05

AM (IST)Sep 07, 2026

Posted by Rituraj Tripathi

सीएम रेखा गुप्ता ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए

इस घटना को लेकर ये जानकारी भी सामने आ चुकी है कि सीएम रेखा गुप्ता इस मामले को लेकर गंभीर हैं और उन्होंने इस घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही, भवन मालिक के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इस गंभीर घटना के लिए जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसकी पूरी जवाबदेही तय की जाएगी और उसके खिलाफ कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

8:56 AM (IST)Sep 07, 2026

Posted by Rituraj Tripathi

दिल्ली के मेयर का बड़ा बयान, कहा- सील किए जाएंगे चार मंजिल से अधिक वाले सभी अवैध निर्माण

घटना को लेकर रविवार शाम ही दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही ने कहा था, "सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। चार मंजिल से अधिक वाले सभी अवैध निर्माणों को तत्काल सील किया जाएगा और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाएगा। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएंगे।"

8:54 AM (IST)Sep 07, 2026

Posted by Rituraj Tripathi

गिरी हुई बिल्डिंग के बारे में एमसीडी ने दी जानकारी

दिल्ली नगर निगम (MCD) के अनुसार, गिरी हुई इमारत की पहचान P-14, सत्य निकेतन के तौर पर की गई है। यह एक पुनर्वास कॉलोनी का हिस्सा है और इसका क्षेत्रफल लगभग 55 वर्ग गज है। इस प्रॉपर्टी में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और चौथी मंज़िल तक के फ्लोर हैं। बताया जाता है कि यह इमारत 1990 के दशक में बनी थी। MCD का कहना है कि इस प्रॉपर्टी की बुकिंग या सीलिंग का कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। साथ ही, यह भी बताया गया है कि प्रॉपर्टी पर किए गए किसी भी काम के बारे में कोई शिकायत नहीं मिली थी।

8:53 AM (IST)Sep 07, 2026

Posted by Rituraj Tripathi

MCD ने लिया सख्त एक्शन, हादसे वाली गली में जर्जर इमारतों को नोटिस जारी किया

दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत के गिरने के बाद MCD अलर्ट मोड में है और उसने सख्त एक्शन लिया है। एमसीडी ने हादसे वाली गली में जर्जर इमारतों को नोटिस जारी किया है।

8:52 AM (IST)Sep 07, 2026

Posted by Rituraj Tripathi

हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया

दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए इस हादसे का सीसीटीवी भी आज सामने आया है। सीसीटीवी में बिल्डिंग गिरने के बाद का धूल का गुबार उठता दिख रहा है। बिल्डिंग के सामने शिव मंदिर पर लगे कमरे में बिल्डिंग गिरने की फुटेज कैद हुई है।

 

 

 

 

8:49 AM (IST)Sep 07, 2026

Posted by Rituraj Tripathi

दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के मामले में मृतकों की संख्या बढ़ी

दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। अब तक 11 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है और मौके पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन आज भी जारी है। गौरतलब है कि ये हादसा रविवार को हुआ था। 5 मंजिल इमारत के गिरने की वजह से कई लोग मलबे के नीचे दब गए थे।

और पढ़ें
DR Ad
DP

Rajesh Kumar Siddharth

He is editor-in-chief at Bahujan Sangathak, Hindi dainik newspaper published from Lucknow, Uttar Pradesh (India)

More News

News title

दशकों के कुप्रबंधन ने बंगाल को कर दिया दिवालिया, उबरने में लगेगा एक साल, सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान

Sep 7, 2026 06:57 PM
News title

अब सिर्फ 25 दिनों में बुक कर सकेंगे LPG सिलेंडर, ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का नहीं करना होगा इंतजार

Sep 7, 2026 06:54 PM
News title

नंदीग्राम समेत 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को वोटिंग, जान लीजिए कब आएगा रिजल्ट

Sep 7, 2026 06:51 PM
News title

कराची का हिंदू जिमख़ाना: वो इमारत जिसे गिराना चाहते थे ज़िया उल हक़, अभी इसे लेकर क्या है विवाद?

Sep 7, 2026 09:29 AM
News title

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में बुलडोजर कार्रवाई पर भड़के इमरान मसूद, कहा- मस्जिद की केवल इमारत नहीं टूटी, हमारा दिल भी टूटा है...

Sep 6, 2026 05:31 PM
News title

UP: नशे में धुत कंटेनर चालक ने एक के बाद एक तीन बाइक सवारों रौंदा, तीनों की मौके पर मौत; ड्राइवर को राहगीरों ने घेरकर पकड़ा

Sep 6, 2026 05:30 PM

Comments

महत्वपूर्ण सूचना- भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Advertisement Banner

Recent News

News title

मुंबई में टीपू सुल्तान के नाम पर पार्क का विरोध, अब BMC कर रहा प्रस्ताव को वापस लेने की तैयारी

Sep 7, 2026 07:18 PM
news title

मुंबई में 10.64 लाख की हाई-क्वालिटी नकली करेंसी बरामद, दोगुने दाम पर बेचते थे फेक नोट, एक गिरफ्तार

Sep 7, 2026 07:16 PM
news title

सत्य निकेतन हादसे के बाद ओडिशा में एक्शन, कमजोर और जर्जर इमारतों पर होगी कार्रवाई

Sep 7, 2026 07:09 PM
news title

नंदीग्राम समेत 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को वोटिंग, जान लीजिए कब आएगा रिजल्ट

Sep 7, 2026 07:05 PM
news title

दशकों के कुप्रबंधन ने बंगाल को कर दिया दिवालिया, उबरने में लगेगा एक साल, सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान

Sep 7, 2026 07:03 PM
news title

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में आरोपी हरिराम, पत्नी और बेटा गिरफ्तार, मृतकों का आंकड़ा 7 पहुंचा; MCD के पांच अधिकारी सस्पेंड

Sep 7, 2026 07:01 PM
Logo

बहुजन संगठक की शुरुआत मान्यवर कांशीराम जी द्वारा की गई थी, जो आज हिंदी दैनिक, साप्ताहिक न्यूज-पेपर और मासिक पत्रिका के रूप में प्रकाशित किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर हमे फॉलो करें

Browse by Category

  • होम
  • न्यूज़
  • राज्य
  • युवा
  • मनोरंजन
  • सेहत
  • धर्म
  • अपराध
  • हलचल
  • वायरल
  • गांव की हकीकत
  • धरना प्रदर्शन
  • संविधान
  • जुर्म व धाराएं

State News

  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • राजस्थान
  • झारखंड
  • केरल
  • कर्नाटक
  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • हरियाणा
  • पश्चिमी बंगाल
  • पंजाब
  • About Us
  • Editorial
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 बहुजन संगठक - हिंदी दैनिक, साप्ताहिक न्यूज-पेपर व मासिक पत्रिका | Website developed by WDL.

  • होम
  • न्यूज़
    • देश
    • विदेश
    • बिज़नेस
    • पर्यावरण
    • सेहत
    • वायरल
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • केरल
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • हरियाणा
    • पश्चिमी बंगाल
    • पंजाब
  • युवा
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
    • करियर
    • जॉब
    • विद्यालय
    • महाविद्यालय
    • कंप्यूटर शिक्षा
    • स्वास्थ्य शिक्षा
    • तकनीकी शिक्षा
    • रिसर्च सेन्टर
    • शोध संस्थाएं
    • छात्रवृति
  • मनोरंजन
    • खेल
    • टेलीविजन
    • फिल्म जगत
    • संगीत
    • गीत
    • भजन
    • कविता
    • चुटकुले
    • कहानियां
    • सांस्कृतिक कार्यक्रम
    • अन्य मनोरंजन
  • धर्म
    • हिंदू
    • मुस्लिम
    • बौद्ध
    • सिख
    • धार्मिक स्थल
    • त्योहार
    • राष्ट्रीय पर्व
  • अपराध
    • क्राइम न्यूज
    • दलित उत्पीड़न
    • महिला उत्पीड़न
    • दहेज उत्पीड़न
    • उत्पीड़न
    • लूट
    • अपहरण
    • हत्या
    • दहेज हत्या
    • बलात्कार
    • अवैध कब्जा
    • मारपीट
    • बाल अपराध
    • अन्य अपराध
  • हलचल
    • सियासत
    • हक़ीक़त
    • चर्चा-में
    • मुख्यमंत्री
    • मंत्री
    • सांसद
    • विधायक
    • जिला पंचायत सदस्य
    • नेता जी के वादे
    • क्षेत्र का विकास
    • जनता की आवाज
  • गांव की हकीकत
    • प्रधान के वादे
    • गांव का विकास
    • गांव में बना शौचालय
    • गांव में बने स्कूल
    • गौशाला की हकीकत
    • मनरेगा का कार्य
    • गांव की साफ-सफाई
    • गरीबों का आवास
    • गांव की अन्य खबरें
  • धरना
    • धरना प्रदर्शन
    • जनसभा
    • सनगोष्ठी
    • चर्चा
    • प्रेसनोट
  • संविधान
  • जुर्म व धाराएं
  • Live TV
    • लाइव न्यूज़
    • न्यूज़
    • प्रोग्राम
    • जनता की अदालत
    • आज की अदालत
    • पीड़ितों की कहानी उन्हीं की जुबानी
    • फोनो
    • डिबेट
    • आमने-सामने
  • ई-पेपर
    • दैनिक बहुजन संगठक
    • साप्ताहिक बहुजन संगठक
    • मासिक दलित घोष

  • लॉगिन
  • पंजीकरण
  • संपादक मंडल

© 2025 बहुजन संगठक - हिंदी दैनिक, साप्ताहिक न्यूज-पेपर व मासिक पत्रिका | Developed by WDL.