कांग्रेस कांशीराम की 19वीं पुण्यतिथि पर मायावती को घेरने की तैयारी में है। अजय राय ने मायावती पर कांशीराम की विरासत बेचने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने मायावती की रैली को राजनीतिक तमाशा बताया और वंचितों के मुद्दे पर उनकी चुप्पी पर सवाल उठाया। पार्टी ने बसपा से आए नेताओं की तस्वीरों वाले पोस्टर लगवाए हैं।
लखनऊ। कांग्रेस ने कांशीराम की 19वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को बसपा सुप्रीमो मायावती को घेरने की योजना बनाई है। इसके लिए बसपा छोड़कर कांग्रेस में आए नेताओं को आगे किया जाएगा। पार्टी मुख्यालय में कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित स्मृति सभा में कांग्रेस सामाजिक न्याय के मुद्दे को लेकर मायावती पर हमला बोलेगी। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार मायावती पर तीखा प्रहार किया।
राय ने कहा कि कांशीराम एक महान नेता थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया। आरोप लगाया कि मायावती ने उस विरासत को बेच दिया है। कांशीराम के संघर्ष को खत्म कर दिया है। मायावती भाजपा के कहने पर चल रही हैं। उन्होंने बसपा के पूरे कैडर को भाजपा की गोद में बैठा दिया है।