झाड़ी में मिला नवजात शिशु मानवता हुई शर्मसार
सहजनवा गोरखपुर नगर पंचायत सहजनवा सुबह में मानवता उस समय शर्मसार हो गई जब लुचुई वार्ड नंबर 7 में एक नवजात का मुंह बांधकर झोले में रखकर झाड़ी में फेंका गया था । मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 7:00 बजे के करीब ग्रामीणों ने लुचुई वार्ड नंबर 7 स्थित एक झाड़ी में किसी बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण झाड़ी के तरफ गए तो देखा कि झोले में रखा एक नवजात शिशु चिल्ला रहा है ,जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने एक महिला को बुलाया तो महिला ने नवजात शिशु को झोले से बाहर निकला जिसका मुंह बांधा गया था ।महिला ने खोला पुलिस नवजात शिशु को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवा पहुंची और उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। इस घटना को देखकर ग्रामीणों द्वारा तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

