सिधौली (सीतापुर)। बहुजन नायक एवं युगपुरुष मान्यवर कांशीराम की जयंती की पूर्व संध्या पर 14 मार्च 2026 को सिधौली क्षेत्र में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे डॉ. अम्बेडकर पार्क, बहादुरपुर (सिधौली) में होगा।
डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बहुजन समाज में सामाजिक चेतना, एकता और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करना है। आयोजन “जय भीम, जय भारत, जय संविधान, जय लोकतंत्र” के उद्घोष के साथ किया जाएगा, जिसमें आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब ने अपना जीवन दलित, शोषित और वंचित समाज के उत्थान के लिए समर्पित किया। कार्यक्रम के उपरांत उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग को लेकर प्रशासन के माध्यम से भारत सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा।
संपर्क सूत्र: 79050 26393

