अब तक न्याय
जनपद पीलीभीत
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत महाविद्यालय में कार्यक्रम किया आयोजित
श्रीकृष्ण भास्कर अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में ग्राम पिपरिया में राम लुभाई साहनी महाविद्यालय द्वारा आयोजित एनएसएस कैंप में बाल विवाह मुक्त भारत एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे विषयों पर पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई एवं रैली का आयोजन किया गया जिसमें जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सुवर्णा पांडे द्वारा सभी को बाल विवाह जैसी कुप्रथा के प्रति जागरूक किया गया एवं जेंडर स्पेशलिस्ट जय श्री सिंह द्वारा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर्स 1098, 181 आदि के बारे में बालिकाओं को बताया गया।
.
जानकारी ही बचाव है..
रोडवेज बस में पीलीभीत यात्रियों क़ो बाल विवाह को केंद्र प्रशासिका तृप्ति मिश्रा ने होली के अवसर पर अपने घर पीलीभीत जा रहे यात्रियों क़ो बाल विवाह अभियान से जुडी विस्तृत जानकारी दी एवं यात्रियों क़ो बाल विवाह की शपथ भी दिलायी गयी । इस जानकारी क़ो पाकर यात्री प्रसन्न दिखाई दिए.
.
जागरुकता कार्यक्रम
इसी क्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन और विशिष्ट दत्तक ग्रहण ईकाई, पीलीभीत के कर्मचारियों द्वारा भी जनपद के विभिन्न स्थानों पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये गए।

