संयोगितागंज थाना/इन्दौर) की प्रेसबार्ता का पूरा विवरण इस प्रकार है:
सवाल: सर, थाना पुलिस ने शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, क्या नाम है उनके और क्या मामला था?
पुलिस अधिकारी का बयान: > "10 अगस्त की घटना है। इसमें संयोगितागंज थाना क्षेत्र में एक नकबजनी की सूचना प्राप्त हुई, जिसमें कि प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस टीम द्वारा इसमें सतत प्रयास किए गए। सारे तकनीकी साक्ष्य इकट्ठा किए गए और इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल हुई है, जिनके नाम हैं:
पहला: रोहित उर्फ झूला (निवासी: इन्दौर)
दूसरा: चंदन पिता गणेश अबोले (निवासी: इन्दौर)
इन दोनों से ही अरेस्ट करने के बाद में मशरूका जब्त किया गया है, जो कि 100 ग्राम सोना और इसमें ढाई किलो (2.5 kg) चांदी है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹25 लाख के आसपास है।"
सर, बदमाशों के द्वारा क्या पहले सूने मकान की रेकी की गई थी?
पुलिस अधिकारी का बयान: > "आवेदनकर्ता चूंकि किसी अपने पर्सनल काम से घर को बंद करके बाहर गए थे किसी अन्य सिटी में, तो इनके द्वारा यह घटना कारित की गई कि मकान सूना था और लॉक्ड था, तो इन्होंने चोरी की घटना वहां पर कारित
पुलिस अधिकारी का बयान: > "इन दोनों के ही पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड रहे हैं। इन्होंने नकबजनी की जो घटना है, वो इन्दौर के ही विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर की है। इनका पीआर (पुलिस रिमांड) लिया गया है और इसमें आगे पूछताछ की जाएगी।"
और भी कोई आरोपी बनने की संभावना है या यह चोरी/चांदी जो इन्होंने चोरी करा था वो किसी और व्यक्ति को बेचा गया है?
पुलिस अधिकारी का बयान: > "इसमें आज पीआर प्राप्त कर लिया जाएगा और इनसे पूछताछ की जाएगी। विवेचना में जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उसमें उनका इजाफा किया जाएगा।"
सवाल: क्या यह सिर्फ सूने मकान को ही टारगेट करते थे?
पुलिस अधिकारी का बयान: > "चूंकि यह आदतन अपराधी हैं, तो यह टारगेट करते हैं कि कौन-सा मकान ऐसा रहेगा जिसमें कि ईज़ी रहेगा उनके लिए नकबजनी की घटना कारित करना।"
