ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश यादव,अब तक न्याय,बहराइच:-
ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश यादव,अब तक न्याय,बहराइच:- जनपद बहराइच में बारावफात का त्योहार सकुशल मनाने के उद्देश्य से जनपद बहराइच की रामगांव पुलिस ने एड़ी चोटी का जोर लगाकर पीस कमेटी की बैठक कर सभी से शांति पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की।
इधर स्वयं पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने मोर्चा संभाला और नगर कोतवाल व देहात कोतवाल की पूरी टीम के साथ घण्टाघर,पीपल चौराहा,चांद पुरा, रोडवेज तिकोनी बाग चौराहा,के डी सी चौराहा,डी एम चौराहा आदि का भर्मण के सभी से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील किया।
इस अवसर पर कोतवाल दद्दन सिंह,चौकी प्रभारी तिकोनी बाग रवि यादव,दीपिका यादव,अखिलेश वर्मा,राम नगीना सहित दर्जनों अधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

