तिर्वा (कन्नौज)। शनिवार को तहसील तिर्वा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जन शिकायतों को सुना।इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
