रिहाई के बाद पहली बार जिले में पहुंचे पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव का हुआ भव्य स्वागत।
सुशील यादव बहराइच:- जेल से रिहाई के बाद पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव पहली बार मंगलवार को बहराइच पहुंचे। जिले की सीमा घाघरा घाट से लेकर कैसरगंज व पयागपुर तक जगह-जगह समर्थकों ने फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। स्वागत स्थल पर समर्थकों की भीड़ को पूर्व विधायक के प्रति समर्थकों के उत्साह और राजनीतिक सक्रियता के संकेत के रूप में देखा गया।

