जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
कन्नौज।पुलिस कार्यालय कन्नौज में आयोजित जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर समझते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों को प्राप्त शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतों की नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध रूप से कार्रवाई एवं निस्तारण की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भी आदेशित किया।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक शिकायत पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

