इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने मनाया सर सैयद डे
बिलारी। इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग की एक सभा मोहल्ला अंसारियांन में पुरानी पुलिस चौकी के पास मुनक्किद हुई। जिसमें सर सय्यद अहमद डे मनाया गया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के जिला अध्यक्ष मास्टर फहीम मुशर्रफ ने कहा कि सरसय्यद अहमद ने अलीगढ़ तहरीक चलाई थी, जिसमें उन्होंने एजुकेशन पर बहुत जोर दिया उन्होंने मुसलमानों की खराब हालत देखकर कहा कि मुसलमानों को एजुकेशन की बहुत जरूरत है। इससे मुसलमानों में लीडर बनेंगे नगर अध्यक्ष अदनान सलमानी ने उनकी जीवनी पर विचार व्यक्त किए। बैठक में मोहम्मद नाजिम, अशरफ अली, गुलाम मुस्तफा, मोहम्मद इमरान, अरशद मुस्तफा, अजीम कदीर आदि ने विचार व्यक्त किए।
