छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता: 1 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
सुकमा (छत्तीसगढ़): सुकमा जिले में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। कोंटा थाना क्षेत्र से एक लाख रुपये का इनामी नक्सली मुचाकी मंगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, नक्सली मुचाकी मंगा लंबे समय से पुलिस को वांछित था और कई नक्सली घटनाओं में उसकी संलिप्तता पाई गई थी। पुलिस पूछताछ में उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से नक्सलियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और इलाके में सुरक्षा बलों का मनोबल और बढ़ा है
