मुरैना। नगर निगम मुरैना द्वारा वार्ड क्रमांक 33, पंप नंबर 02 के पास स्थित भूमि पर किए गए कथित अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। निगम ने तीन दिन के भीतर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए हैं, अन्यथा निगम द्वारा कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
इधर, क्षेत्र में पिछले लगभग 30 वर्षों से निवास कर रहे मजदूर एवं गरीब परिवारों ने प्रशासन से अपनी झुग्गी-झोपड़ियों को न तोड़ने की मांग की है। रहवासियों का कहना है कि वे मजदूरी कर अपने परिवार और बच्चों का पालन-पोषण करते हैं तथा उनके बच्चों की पढ़ाई भी इसी क्षेत्र से संचालित हो रही है।
प्रार्थना पत्र के माध्यम से कमला शाक्य सहित कई परिवारों ने जिला प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि उनके पास रहने के लिए कोई अन्य स्थान नहीं है और झुग्गियां टूटने से उनके सामने गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा।
अब देखना होगा कि प्रशासन गरीब परिवारों की इस गुहार पर क्या निर्णय लेता है और नगर निगम की प्रस्तावित कार्रवाई पर क्या रुख अपनाया जाता है।स्थान : वार्ड क्रमांक 33, पंप नंबर 02, मुरैना (म.प्र.)
मुरैना से बंटी सैमिल की खास रिपोर्ट
