बड़ी खबर : सीतापुर में नहीं थम रही चोरी — पुलिस की लापरवाही से बढ़ा चोरों का आतंक
सीतापुर। विकासखंड बिसवां के थाना रामपुरकला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम व पोस्ट धौकलगंज में चोरी की घटनाएँ लगातार बढ़ती जा रही हैं। क्षेत्र में चोरों का आतंक फैल गया है, जबकि पुलिस अब तक हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
ताज़ा घटना में अज्ञात चोरों ने एक ग्रामीण के घर से पायल, माला, ₹5000 नकद और एक बकरा जिसकी कीमत लगभग ₹10,000 बताई जा रही है, चोरी कर लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि तीन महीने पहले भी गांव से तीन भैंसें चोरी हुई थीं, परंतु आज तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी। लोगों में गुस्सा और भय दोनों बढ़ते जा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही और ढिलाई के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। अगर जल्द ही चोरों को नहीं पकड़ा गया तो गांववाले थाने का घेराव करने को मजबूर होंगे।
ग्रामीणों की मांगें:
चोरों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए
क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए
पिछली चोरियों की निष्पक्ष जांच हो
