लखनऊ: छठ पूजा की तैयारियों का डीसीपी ने लिया जायजा
लखनऊ के पिकनिक स्पॉट कुकरैल वन में छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण करने डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने थाना गुडंबा और इंदिरा नगर के थाना इंस्पेक्टर्स से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में कोई कमी न हो और इस दिशा में सख्त कदम उठाए जाएं।
डीसीपी ने निर्देश दिए कि:
सीसीटीवी कैमरे, लाइटिंग और बैरिकेडिंग का समुचित इंतजाम हो।
अराजक तत्वों और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाए।
छठ पूजा के दौरान भीड़, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण में एसीपी गाजीपुर, दोनों थानों के प्रभारी और फोर्स भी मौजूद रहे।
सूत्र: अब तक टीवी न्यूज़ चैनल, पत्रकार विजय मिश्रा
