सहजनवां थाना क्षेत्र के घघसरा चौकी अंतर्गत ग्राम हासपाटी के पास मंगलवार की शाम 7.50 बजे तेज रफ्तार टेंपो में पैदल जा रही एक वृद्ध महिला को रौंद दिया है । गंभीर हालत में उसे लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी ठर्रापार में भर्ती कराया, जहां से डाक्टर गंभीर हालत देखते हुए जिला चिकित्सालय गोरखपुर रेफर कर दिया । महिला की पहचान प्रभावी देवी 60 वर्ष, पत्नी स्व० चंद्रजीत चौधरी ग्राम सहजनापार के रूप में हुई है। सिर में गंभीर चोट लगने से डॉक्टरों ने महिला की हालत चिंताजनक बताई है।
प्रभावी देवी छठ मईया पूजा प्रसाद को देने पैदल ग्राम हासपाटी गयी थी, घर लौटते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार टेंपो ने महिला को जोरदार टक्कर मार दिया। घायल महिला को सड़क पर छोड़कर भागने का प्रयास कर रहे टेंपो को ग्रामीणों में दौड़ाकर दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया है।

