डॉ दयाराम वर्मा
अबतक न्याय
जनपद बस्ती
थाना छावनी पुलिस, एस०ओ०जी० टीम, स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में रुपया 50,000/- के ईनामिया वांछित अभियुक्त सद्दाम पुत्र जुमाई को पुलिस मुठभेड़ के दैरान गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक बाईक, एक अदद कट्टा 315 बोर व 1 अदद जिन्दा, 2 अदद खोखा कारतूस किया गया बरामद-
आपको बताते चले कि थाना छावनी पुलिस, एस०ओ०जी० टीम बस्ती, स्वाट टीम बस्ती एवं सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में थाना छावनी पर पंजीकृत मु०अ०सं०-184/2025 धारा 3/5A/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम से संबंधित रुपये 50,000/- के इनामिया वांछित पशु तस्कर 1-सद्दाम पुत्र जुमाई को दिनांक-01.11.2025 को पुलिस मुठभेड़ के दौरान थाना छावनी क्षेत्रान्तर्गत अर्जून बंधे से गिरफ्तार किया गया | गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया जिससे पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे, जिसके जवाबी कार्यावही में अभियुक्त के दाहीने पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज हेतु सी०एच०सी० विक्रमजोत लाया गया है | अभियुक्त के पास से एक बाईक, एक अदद कट्टा 315 बोर व 1 अदद जिन्दा, 2 अदद खोखा कारतूस बरामद कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है |
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1- सद्दाम पुत्र जुमाई उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम बभनगांवा थाना खोड़ारे जिला गोण्डा (उ०प्र०) |
बरामदगी का विवरण-
1- एक अदद बाईक |
2- एक अदद कट्टा 315 बोर व 1 अदद जिन्दा, 2 अदद खोखा कारतूस |
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- थानाध्यक्ष छावनी जनार्दन प्रसाद मय स्थानीय पुलिस टीम जनपद बस्ती |
2- प्रभारी निरीक्षक एस०ओ०जी० टीम विजय यादव मय टीम जनपद बस्ती |
3- प्रभारी स्वाट टीम उ०नि० संतोष गौंड मय टीम जनपद बस्ती |
4- प्रभारी सर्विलांस टीम उ०नि० शेषनाथ यादव मय टीम जनपद बस्ती |
