ब्यूरो रवि कुमार साहू बालोद
बिजली बिल मे बढ़ोतरी से परेशान आम आदमी पार्टी का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर अनुविभागीय अधिकारी को सौपा ज्ञापन
बालोद.जिले के गुण्डरदेही मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर आम आदमी पार्टी ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा , आम आदमी पार्टी, के कांकेर लोक सभा प्रभारी, जसवंत सिन्हा, ने राज्य सरकार के खिलाफ वादा खिलाफ़ी की बाते कही,वही बालोद जिला अध्यक्ष बालक राम साहू ने कहा की स्मार्ट मीटर के कारण बिजली बिल बहुत ज्यादा आ रहा हैं, जिससे पुरे जिले सहित प्रदेश के आम जनता परेशान हैं, उक्त कार्यक्रम मे रोहित साहू, श्रीराम निषाद, प्रकाश सोनकर जिला अध्यक्ष,गुमान साहू कार्यकर्ता प्रभारी, किरण साहू महिला जिला सचिव, गोमती साहू सदस्य, सविता ब्लॉक अध्यक्ष गुंडरदेही, ममता निषाद सक्रिय सदस्य, यशोदा, डॉ भुनेश्वर जिला अध्यक्ष, श्री राम निषाद ब्लॉक अध्यक्ष सनौद, कुंदन लाल जोशी सदस्य,गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र सहित पुरे बालोद जिले के सैंकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे
