लखनऊ।
अंतर्राष्ट्रीय भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ ने संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि —
“बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने और बहुजन समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय भीम आर्मी का गठन किया गया है।”
उन्होंने बताया कि यह संगठन पूरी तरह सामाजिक एवं संवैधानिक मूल्यों पर आधारित संगठन है, जिसका उद्देश्य समाज में समानता, शिक्षा, भाईचारा और न्याय की स्थापना करना है।
श्री सिद्धार्थ ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय भीम आर्मी में भारत के प्रत्येक राज्य से —
प्रदेश अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, ग्राम पंचायत अध्यक्ष आदि पदों पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी।
जो भी समाजसेवी या कार्यकर्ता संगठन से जुड़ना चाहते हैं, वे अपना संपूर्ण विवरण भेज सकते हैं —
मोबाइल नंबर: 9454 32 5236
उन्होंने कहा,
“अंतर्राष्ट्रीय भीम आर्मी में वही व्यक्ति पदाधिकारी बनाया जाएगा, जो बहुजन समाज के महापुरुषों और भारतीय संविधान की मूल भावना को मानता हो।”
हर पदाधिकारी को संविधान की शपथ लेकर संगठन की सदस्यता ग्रहण करनी होगी और संविधान की गरिमा को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करना होगा।
राजेश कुमार सिद्धार्थ ने अंत में कहा —
“हमारा उद्देश्य सत्ता नहीं, समाज का उत्थान है।
जब तक अन्याय रहेगा, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”
जय भीम – जय भारत – जय संविधान
