न्यूज़ रिपोर्ट
संवाददाता – धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय
लखीमपुर खीरी।
विधानसभा कस्ता क्षेत्र के बाबूरामेश्वर दयाल महाविद्यालय में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर प्रस्तावित पदयात्रा की विस्तृत रूपरेखा तय करना रहा।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने की। कार्यक्रम में ज्योतिर्मय बरतरिया, विधायक सौरभ सिंह सोनू, विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, महिला मोर्चा पदाधिकारी, बूथ स्तरीय कार्यकर्ता और क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
पदयात्रा के मार्ग चयन, जनसंपर्क अभियान, संगठन विस्तार और सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम की मीडिया व्यवस्था मीडिया प्रभारी विपिन वर्मा द्वारा संभाली गई।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पदयात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया।
— धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय
अब तक न्याय

