उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में चोरी के आरोप में दलित समुदाय के एक शख़्स की पिटाई का मामला सामने आया है.
पुलिस ने इस शख़्स को पीटने के आरोप में छह लोगों को गिरफ़्तार किया है. घटना 10 जुलाई की रात की है.
इस मामले में एफ़आईआर दर्ज कराने वाले विजय सिंह लोधी का कहना है जब उन्होंने दलित समुदाय के इस शख़्स को बचाने की कोशिश तो उनपर भी हमला किया गया.
