रिपोर्टर पदुम सिंह तोमर महोली सीतापुर
सीतापुर जनपद की विधानसभा 145 के भाजपा विधायक शंशाक त्रिवेदी ने बिहार में दोबारा भाजपा की सरकार बनने पर खुशी जाहिर करते हुए बिहार के सभी मतदाताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा सभी जीते हुए प्रत्याशियों को भी बधाई दी विधायक शंशाक त्रिवेदी ने कहा भारत के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर लगातार आगे
बढ़ रहा है जिसको लेकर वहां की जनता ने एनडीए के प्रत्याशियों व भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री पर पुनः एक बार फिर से अपने मत का प्रयोग कर सरकार बनाने का मौका देकर विश्वास जताया है मोदी जो कहते हैं वह करते हैं, मोदी है तो मुमकिन है, सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सत्य साबित हुआ बिहार में विकास की गति और तेजी से बढ़ेगी एक बार पुनः फिर सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं

