राजन तिवारी कसमंडा से
करवा चौथ का पर्व महिलाओं ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।
करवा चौथ का पर्व 10/10/25 को महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए पूरा दिन बिना कुछ खाए पिए व्रत रखा तथा मार्केट में भी खूब भीड़ रही महिलाओं ने एक हफ्ते पहले से ही खरीदारी करने लगी।
पूरा दिन व्रत करने के बाद महिलाओं ने करवा चौथ की कथा का वर्णन किया दृज नामक एक ब्राह्मण के 7 पुत्र तथा बीरावती नाम के कन्या थी जो प्रथम करवा चौथ के व्रत पर पूरा दिन भूखे रहते हुए व्याकुल होकर के पृथ्वी पर गिर पड़ी तभी एक भाई ने झूठ बोलकर पानी पिला दिया उसके बाद उसके पति मृत्यु हो गयी । तब ब्राह्मण कन्या वीरवती विलाप हो गई विलाप होने पर इंद्राणी ने बताया की तुमने चंद्रोदय से पहले ही जल पी लिया । इस प्रकार से कथा का वर्णन किया गया है। गणेश गौरी की पूजा करके चांद को देखकर के अर्घ दिया तथा अपने पति की लंबी उम्र की कामना की तथा चांद को देखने के बाद अपने पतियों के हाथ से पानी पिया व्रत को इस तरह से पूर्ण किया

