थाना – बंथरा
विषय– पुलिस मुठभेड़ के संबंध में
आज दिनांक 12.10.2025 को थाना बंथरा एवं सर्विलांस सेल दक्षिणी जोन लखनऊ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार ।
दिनांक 11.10.2025 को लगभग शाम 17:00 बजे थाना बंथरा क्षेत्रांतर्गत कुछ व्यक्तियों द्वारा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म किए जाने की सूचना प्राप्त हुई सूचना पर तत्काल ही थाना बंथरा पर नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मु०अ०स० 350/2025 धारा 70(2), 351(3) बीएनएस एवं 5g/6 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। जिसमें सर्विलांस सेल पुलिस उपायुक्त दक्षिणी को भी लगाया गया। इन टीमों द्वारा अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी जिसके क्रम में आज दिनांक 12.10.2025 को हरौनी पावर स्टेशन से हरौनी रेलवे स्टेशन को जाने वाले रास्ते पर पुलिस टीम द्वारा पिकेट लगाकर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी है जिसकी पहचान ललित कश्यप उम्र करीब 33 वर्ष पुत्र राधेलाल निवासी ग्राम हरौनी थाना बंथरा जनपद लखनऊ के रूप में हुई है।
अन्य साथी आरोपी अभियुक्त - मेराज उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र बाबूखान निवासी ग्राम हरौनी थाना बंथरा जनपद लखनऊ को दूसरी पुलिस टीम द्वारा हरौनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से गिरफ्तार किया गया है।
ललित के साथ एक अन्य आरोपी अभियुक्त फरार हो गया है जिसकी तलाश हेतु कांबिंग की जा रही है।
अभियुक्त ललित कश्यप का आपराधिक इतिहास–
1. मु०अ०संख्या 370/2020 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम थाना बंथरा लखनऊ।
2. मु०अ०संख्या 251/2021 धारा 380/457/511 भादवि थाना बंथरा लखनऊ।
3. मु०अ०स० 350/2025 धारा 70(2), 351(3) बीएनएस एवं 5g/6 पोक्सो एक्ट
बरामदगी–
1. 01 अदद मोटरसाइकिल
2. 01 अदद तमंचा 315 बोर
3. 01 अदद खोखा कारतूस
4. 02 अदद जिंदा कारतूस
घायल को उपचार हेतु सीएचसी सरोजनीनगर भेजा गया है अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है शीघ्र ही गिरफ्तारी कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी

