श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि जनपद पीलीभीत
पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर–2025 का समापन कार्यक्रम सम्मलेन कक्ष, पुलिस लाइन पीलीभीत में आयोजित किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दाहिया महोदय, क्षेत्राधिकारी नगर दीपक चतुर्वेदी, क्षेत्राधिकारी यातायात विधि भूषण मौर्य एवं प्रभारी यातायात पुलिस राघवेन्द्र सिंह चौहान उपस्थित रहे।
समापन कार्यक्रम में आए एस.एन. इंटर कॉलेज, पीलीभीत के छात्र/छात्राओं द्वारा यातायात जागरूकता विषय पर अपने विचार व्यक्त किए गए तथा यातायात संबंधी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त यातायात माह नवम्बर–2025 के दौरान सर्वाधिक चालान/प्रवर्तन की कार्यवाही करने वाले यातायात पुलिस कर्मियों को भी उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
यातायात माह नवम्बर 2025 में किये गये कार्यों का विवरण-
1. Education (शिक्षा)
(i). यातायात माह के दौरान एन०सी०सी०/एन0एस0एस0 व 54 स्कूलों / कालेजों में यातायात नियमों का प्रचार- प्रसार करते हुए लगभग 7942 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों/संकेतो के प्रति जागरुक किया गया है।
(ii). यातायात माह के दौरान 5 नुक्कड नाटक के साथ-साथ 19 संगोष्ठी, स्कूल/कालेजो में 16 निबन्ध प्रतियोगिता, 15 चित्रकला प्रतियोगिता, 18 क्विज प्रतियोगिता एवं 10 अन्य जैसे- रंगोली आदि प्रतियोगिताए भी करायी गयी।
(iii). यातायात माह के दौरान अब तक 538 स्थानो पर लगभग 20524 व्यक्तियों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया है एवं यातायात पुलिस व थाना पुलिस के सहयोग से गांधी स्टेडियम स्थित प्रदर्शिनी मेला पर लगभग 2422 व्यक्तियों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया है।
(iv). ट्रक चालक / ट्रैक्टर चालक / आटों रिक्शा चालकों को प्रतिदिन यातायात कर्मियों / नागरिक पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते हुए अब तक लगभग 5585 व्यक्तियों को जागरुक किया गया है। (v). यातायात माह के दौरान परिवहन विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए लगभग 2166 ट्रक / ट्रैक्टर / कार आदि पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगवायी गयी।
2. सोशल मीडिया-
(i). ट्विटर(X), फेसबुक व वाट्सएप आदि के माध्यम से यातायात नियमों एवं वाहन के रख-रखाव एवं संचालन हेतु जागरूक किया गया है।
(ii). दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से भी यातायात नियमों एवं वाहन के रख-रखाव एवं संचालन हेतु प्रतिदिन जागरूक किया गया है।
(iii). पब्लिसिटी वेन से यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार किया गया है। किया जा रहा है।
3. Enforcement ( प्रवर्तन)
यातायात माह में यातायात / नागरिक पुलिस द्वारा किये गये चालान व वसूला गया जुर्माना
(i). बिना हेल्मेट - 5547 चालान 442000/- जुर्माना,
(ii). बिना सीटबेल्ट- 621 चालान 64000/- जुर्माना,
(iii). तीन सवारी वाहन चलाने पर 508 चालान 57000/- जुर्माना,
(iv). बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने पर 1705 चालान 89000/- जुर्माना,
(v). मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर 39 चालान 6000/- जुर्माना,
(vi). अवयस्क व्यक्ति के द्वारा वाहन चलाने पर 42 चालान 10000/- जुर्माना,
(vii). मादक द्रव्यों का सेवन करने वालों के 14 चालान 10000/- जुर्माना,
(viii). गलत दिशा में वाहन चलाने पर 357 चालान 34000/- जुर्माना, (ix). वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाने पर 14 चालान, 5000/- जुर्माना,
(x). यातायात माह के दौरान निर्धारित गति से अधिक चलने वाले वाहनों के 52 चालान 20000/- जुर्माना,
(xi). बिना बीमा वाहन चलाने पर 313 चालान 40000/- जुर्माना,
(xii). बिना प्रदूषण वाहन चलाने पर 246 चालान 18000/- जुर्माना,
(xii). हूटर / प्रेशर हार्न का प्रयोग करने पर 50 चालान 15000/- जुर्माना,
(xiii). माडिफाइड साइलेन्सर लगाने पर 14 चालान 20000/- जुर्माना, एवं 5 बुलेट बाइकों को सीज किया गया ।
(xv). ओवरहाइट चलने वाले ट्रक / ट्रैक्टर 86 चालान 25000/- जुर्माना,
(xvi). इसके अतिरिक्त अन्य धाराओं के अन्तर्गत 1024 चालान किये गये ।
यातायात माह के दौरान कुल 10632 चालान किये गये । शमन शुल्क के रुप में 17,09,000/- रुपये वसूले गये जिसमें 14,42,500/- रुपये आनलाइन, 1,00,000/- रुपये आफिस में, 2000/- रुपये मौके पर एवं 1,64,500/- रुपयें मा० न्यायालय द्वारा वसूल किया गया ।

