गोरखपुर।44 यूपी बटालियन एनसीसी, गोरखपुर द्वारा एनसीसी का 78वां स्थापना दिवस 23 से 30 नवंबर 2025 तक उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान 26 नवम्बर को रक्तदान, 27 नवम्बर को साइकिल रैली, 28 नवम्बर को नुक्कड़ नाटक तथा 30 नवम्बर को एनसीसी डे परेड एवं अचीवर्स रैंक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
30 नवम्बर को 44 यूपी बी.एन. एनसीसी व एम.पी. इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में हुए मुख्य कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज और महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के कुल 245 कैडेट्स ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीनियर कैडेट सचिन शर्मा द्वारा कैप्टन दीपक शाही को रिपोर्ट देने से हुआ। इसके बाद सभी संस्थानों के कैडेट्स ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद मैदान पर प्रभावशाली मार्च-पास्ट का प्रदर्शन किया।
द्वितीय चरण में उत्कृष्ट कैडेट्स को रैंक प्रदान किए गए। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज से लक्ष्मी को सीनियर अंडर ऑफिसर, तीन कैडेट्स को अंडर ऑफिसर, दो को सार्जेंट तथा अन्य कैडेट्स को लांस कॉरपोरल व कॉरपोरल रैंक मिले। वहीं महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के अनिकेत यादव को सीनियर अंडर ऑफिसर सहित कई कैडेट्स को अंडर ऑफिसर और सार्जेंट रैंक प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह ने की। संचालन जीसीआई तृप्ति सिंह ने किया। इस दौरान थर्ड ऑफिसर भारत सिंह, सीटीओ डॉ सुभाष चन्द्र, एस.एम. एम अब्राहम, नायब सूबेदार तेजपाल सिंह, बीएचएम विकास बाबू थापा, पीआई स्टॉफ: हवलदार कमल धोज, अनिल राणा, हवलदार विकास बाबू, हवलदार थमन थापा, हवलदार परमान अंगम बे, हवलदार बुधीमान उपस्थित रहे। समारोह का समापन एनसीसी गीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

