रिपोर्टर – बोरावड़ से मुकेश जोया
कालवा ग्राम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 120 यूनिट रक्त संग्रहित
मकराना बोरावड़ के निकटवर्ती ग्राम कालवा स्थित सरकारी अस्पताल में स्वर्गीय राजेंद्र सिंह की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि सरपंच दिलीप सिंह राठौड़ थे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी कल्पना जैन, उपसरपंच सुशीला स्वामी, गोशाला अध्यक्ष महेंद्र सिंह, समाजसेवी संपत सिंह और भगीरथ पारीक शामिल थे।
रक्तदान शिविर में ग्रामीणों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए 120 यूनिट रक्तदान कर सराहनीय मिसाल पेश की। इस अवसर पर सरपंच दिलीप सिंह राठौड़ ने युवाओं की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि समय पर रक्त उपलब्ध हो जाए तो अनगिनत जीवन बचाए जा सकते हैं। उन्होंने रक्तअर्पण अभियान को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
शांति ब्लड बैंक जयपुर की टीम ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद रक्त संग्रह किया। कार्यक्रम में तेजवीर सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, केशव सिंह, विकास, भक्ति सिंह, गजराज सिंह, अर्जुन, आनंद, आशीष, महेंद्र सिंह, दीपेंद्र सिंह, रघुवीर, विजयराज, पीयूष गौड़, भगीरथ पारीक सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

