रिपोर्ट – दीप सिंह
राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रचार वाहन रवाना
कन्नौज। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने पुलिस कार्यालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आगामी 13 दिसंबर 2025 को जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें दीवानी, फौजदारी, राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के साथ ही प्री-लिटिगेशन प्रकरणों तथा वैवाहिक विवादों का समाधान सुलह-समझौते के माध्यम से कराया जाएगा।
लोक अदालत में ट्रैफिक चालानों के लिए भी विशेष स्टॉल की व्यवस्था की जाएगी, ताकि वाहन चालकों को मौके पर ही राहत मिल सके। प्रचार वाहन नगर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जाकर लोगों को लोक अदालत की जानकारी देगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने लंबित मामलों के निस्तारण हेतु लोक अदालत में अवश्य उपस्थित हों और इस अवसर का लाभ उठाएं।

