रिपोर्ट – दीप सिंह
जनता दर्शन में एसपी ने सुनीं समस्याएं
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने शनिवार को पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।
एसपी विनोद कुमार ने प्रत्येक शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनकी समस्याएं विस्तार से सुनीं। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों और निरीक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनता दर्शन में आए लोगों ने मुख्य रूप से जमीन विवाद, पारिवारिक कलह, आपराधिक मामले, तथा पुलिस कार्रवाई से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। एसपी ने सभी प्रकरणों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के आदेश जारी किए।

