5 जून को मनाया जाएगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव, होगी भव्य तैयारी
गोरखपुर, गोरखनाथ गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज का जन्मोत्सव 5 जून को गोलघर स्थित इन्द्राबालबिहार में शाम 5 बजे से श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। विश्व हिन्दू महा संघ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और दिव्य बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विश्व हिन्दू महा संघ के जिला अध्यक्ष जनार्दन मिश्रा जेडी बाबा ने बताया कि पूज्य महाराज ने अपना जीवन उत्तर प्रदेश, विशेषकर गोरखपुर के विकास के लिए तन मन धन से समर्पित किया है। उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए यह आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन में सुन्दर काण्ड का पाठ, भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक तथा पूज्य महाराज श्री के चित्र के समक्ष 55 किलो देशी घी से दीप प्रज्वलन कर दीर्घायु की कामना की जाएगी। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा। पूरे क्षेत्र को बैनर और पोस्टर से सजाया जा रहा है।
कार्यक्रम में विश्व हिन्दू महा संघ के प्रदेश नेतृत्व के साथ जिला मंत्री कुलभूषण उर्फ दीपक पाण्डेय, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक दूबे, समाजसेवी शैलेन्द्र पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष धीरज राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल होंगे।
आयोजकों का कहना है कि गोरखपुर आजीवन महाराज की लंबी आयु की कामना करता रहेगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
