गोरखपुर आज इस बार उन पर जमीन कब्जा करने का गंभीर आरोप लगा है। मामला बिलंदपुर इलाके की एक विवादित जमीन से जुड़ा हुआ है, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कानूनी लड़ाई चल रही है।
दूसरे पक्ष का आरोप है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद डॉक्टर एलबी गुप्ता लगातार जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप यह भी है कि पहले जमीन की दीवार तोड़ी गई और उसके बाद वहां बोर्ड लगाने का प्रयास किया गया।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने इस जमीन का काश्तकार से रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराया है और मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है। उनका दावा है कि कोर्ट की तरफ से यथास्थिति बनाए रखने का आदेश भी दिया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद कथित तौर पर आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है।
दूसरे पक्ष ने साफ कहा है कि जब तक कोर्ट से अंतिम फैसला नहीं आ जाता, तब तक ना वे खुद जमीन पर कोई दखल देंगे और ना ही किसी दूसरे को करने देना चाहते हैं।
