जौनपुर
दिनांक 03.06.2026 को टीजीटी परीक्षा, टीडी कालेज जौनपुर में चल रही थी दौराने चेकिंग आधार कार्ड, बायोमैट्रिक रिपोर्ट मिसमैच होने के कारण आशीष कुमार पुत्र श्री मदन प्रसाद निवासी अद्री इन्दारा जनपद मऊ के स्थान पर राबेन्द्र प्रसाद पुत्र श्री रामलाल निवासी नगर पंचायत कोराव थाना कोराव जनपद प्रयागराज देते पाये गये, जिनसे विस्तृत पूछताछ की गयी तो बताये कि मैं आशीष कुमार पुत्र श्री मदन प्रसाद निवासी अद्री इन्दारा जनपद मऊ के स्थान पर परीक्षा दे रहा हूँ, केन्द्र अध्यक्ष प्रो0 श्री कुंवर बहादुर यादव, केन्द्राध्यक्ष तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिक्षा भवन ब्लाक-बी सेन्टर कोड 3605 जौनपुर मो0नं0 7905269295 की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-214/2026 धारा-318(4), 336(2), 336(3), 61(2) बीएनएस व 8/13(4)/13(5) उ0प्र0 सार्वजनिकपरीक्षा(अनुचित साधनों का निवारण अधि0 2024) पंजीकृत करते हुये अभियुक्त राबेन्द्र प्रसाद पुत्र श्री रामलाल निवासी नगर पंचायत कोराव थाना कोराव जनपद प्रयागराज को नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. राबेन्द्र प्रसाद पुत्र श्री रामलाल निवासी नगर पंचायत कोराव थाना कोराव जनपद प्रयागराज।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 214/2026 धारा-318(4),336(2),336(3),61(2) बीएनएस व 8/13(4)/13(5) उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा(अनुचित साधनो का निवारण अधि0 2024) थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 अरविन्द यादव थाना लाइन बाजार जौनपुर ।
2. का0 राहुल कुमार थाना लाइन बाजार जौनपुर ।
3. रि0का0 अमन दुबेथाना लाइन बाजार जौनपुर ।
