पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश के क्रम में , श्रीमान अपर पुलिस बस्ती के कुशल निर्देशन में मनचलों एवं रोमियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक
02 .06.2026 को प्रभारी एण्टी रोमियो स्कवाड टीम /मिशन शक्ति द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत एण्टी रोमियो कार्यवाही के तहत मनौरी चौराहा, गोविंदनगर, कस्बा वाल्टरगंज, गणेशपुर, रेलवे स्टेशन व कॉलेज/कोचिंग सेन्टर के पास तथा मुख्य सड़को, चौराहों पर चेकिंग की गयी तथा महिला दुकानदारों से नियमित आए दिन चौराहों बाजारों आदि में अनावश्यक घूमने वाले शोहदों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई, चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय बात नहीं रही । कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की समस्या को सुना गया और निस्तारण किया गया। तथा अनावश्यक घुम रहे करीब 28 व्यक्तियों से पूछताछ किया गया व 02 मनचलों से माफीनामा भरवाया गया
एण्टी रोमियों टीम का विवरण-
1. म0हे0का0 सुनीता यादव एंटी रोमियो स्क्वाड जनपद बस्ती।
2. म0आ0 रश्मि सिंह एंटीरोमियो स्क्वाड जनपद बस्ती ।
