सोनवीर सिंह बघेल
टूंडला (फिरोजाबाद)। मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर जी की 301 वीं जयंती के अवसर पर 4 जून 2026 को दोपहर 2:00 बजे से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम बघेल धर्मशाला, देवखेड़ा रोड, पचोखरा (टूंडला) में संपन्न होगा।
कार्यक्रम का आयोजन भव्य एवं सांस्कृतिक स्वरूप में किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के अनेक गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कलाकार शामिल होंगे। शोभायात्रा के दौरान अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन, उनके न्यायप्रिय शासन और समाज सुधार कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय एस.पी. सिंह बघेल उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेमपाल सिंह धनगर (विधायक टूंडला) तथा प्रवक्ता अतिथि के रूप में जे.पी. धनगर शामिल होंगे। उद्घाटनकर्ता के रूप में महाराज सिंह धनगर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
दीप प्रज्वलन का कार्य सतीश बघेल (ब्लॉक प्रमुख टूंडला) द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख हेमंत बघेल (उर्फ गुड्डू) भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जयंती अध्यक्ष उदयवीर सिंह बघेल करेंगे, जबकि संचालन विपिन धनगर (एडवोकेट, दबरई फिरोजाबाद) द्वारा किया जाएगा।
समारोह में शास्त्री दयाल जी बघेल, रामबाबू धनगर, बृजेश धनगर, दिनेश बघेल, होरीलाल बघेल (जिला अध्यक्ष फिरोजाबाद), आकाश बघेल (जिला अध्यक्ष आगरा), राकेश बघेल (एत्मादपुर), गिर्राज पहलवान, सचिन बघेल (सामाजिक गायक कलाकार), तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मीनू धनगर सहित अनेक विशिष्ट अतिथि एवं कलाकार शामिल होंगे।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु कमेटी के कार्यकर्ता जयप्रकाश बघेल, शशिकांत बघेल, विपिन बघेल, डॉ. श्याम सिंह बघेल, रामकृष्ण बघेल, हुकुम सिंह बघेल (पूर्व प्रधान), जुगेंद्र बघेल, प्रदीप बघेल (उर्फ राजू) एवं पूरी टीम लगातार तैयारियों में जुटी हुई है।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की है।
