गोरखपुर सहजनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत बुदहट टोला सेमरी के सीवान में लगे 388 जी जी ट्यूबेल का ट्रांसफार्मर तेज आंधी-पानी में पोल समेत धराशाई हो गया। बिजली आपूर्ति ठप होने से ट्यूबवेल बंद पड़ा है।
धान की नर्सरी डालने का सीजन है, पर सिंचाई न होने से किसान खेत तैयार नहीं कर पा रहे। फसल पिछड़ने का डर है।गुरुवार को कृष्ण मोहन शुक्ला, सत्यानंद उर्फ कोदई शुक्ला, लक्ष्मी नारायण शुक्ला, रामतेज चौहान, रणविजय चौहान, अजय शुक्ला, लल्लू शुक्ला समेत ग्रामीणों ने जल्द पोल गाड़कर ट्रांसफार्मर चढ़ाने और लाइन बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। शिकायत विद्युत उपकेंद्र अनन्तपुर हरपुर को दी जा चुकी है। अवर अभियंता प्रवीन प्रसाद ने कहा- जानकारी में है। पोल आने वाला है। आते ही ट्यूबवेल पर पोल गड़वाकर ट्रांसफार्मर चढ़ा दिया जाएगा और बिजली आपूर्ति चालू करा दी जाएगी।
