बबेरू – बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती प्रेमी संग घर से फरार हो गई। युवती अपने साथ घर में रखे एक लाख पाँच हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर तथा दो मोबाइल फोन भी ले गई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित ने बताया कि घटना 11 नवंबर की रात की है। परिवार के सभी लोग सो रहे थे, तभी रात करीब 12 बजे उसकी नींद खुली तो बेटी घर से गायब मिली। अलमारी की जाँच करने पर शादी के लिए रखी गई नकदी व जेवरात भी गायब थे। पिता ने 12 नवंबर को पहले उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
बाद में खोजबीन के दौरान पता चला कि बबेरू कस्बे के गांधी नगर मोहल्ले का निवासी शाहिल खान पुत्र अब्दल राशिद युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। जिसके बाद पुलिस ने शाहिल खान के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
गिरजा शंकर अवस्थी

