क्षेत्र में विकास कार्यों में नहीं आएगी रुकावट: विधायक राजकुमार कर्राहे
लाड़सा में करोड़ों की लागत के कार्यों का भूमिपूजन
लांजी।
जनपद पंचायत लांजी के अंतर्गत ग्राम पंचायत लाड़सा में करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों में सड़क, सामुदायिक भवन तथा सीसी रोड निर्माण शामिल हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक राजकुमार कर्राहे उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य दुलीचंद राजनीरे, जनपद सदस्य नीलकंठ ठाकरे, तथा ग्राम पंचायत लाड़सा की सरपंच गीता बाई श्याम कालबेले मौजूद रहीं।
भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन 29 नवंबर को किया गया। विधि-विधान से पूजन पंडित द्वारा कराया गया तथा अतिथियों ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक कर्राहे ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार थमने नहीं दी जाएगी और प्रत्येक ग्राम तक आवश्यक सुविधाएँ पहुँचाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।

