ओवरलोडिंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जनपद बस्ती में चार सर्किलों में विशेष अभियान
अबतक न्याय, बस्ती।
07 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में जनपद के सभी सर्किलों में ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में गन्ना लदे ओवरलोड और ओवरहाइट ट्रकों व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गई और वाहन चालकों को आवश्यक हिदायतें दी गईं।
1. कलवारी सर्किल
क्षेत्राधिकारी कलवारी के नेतृत्व में दुबौलिया थाना पुलिस ने राम–जानकी मार्ग पर अभियान चलाया। टीम ने ओवरलोड और ओवरहाइट गन्ना लदे वाहनों की जांच कर नियमानुसार चालान किए तथा चालकों को कड़ी चेतावनी दी।
2. रूधौली सर्किल
क्षेत्राधिकारी रूधौली के निर्देशन में थाना रूधौली पुलिस ने बस्ती–बांसी मार्ग पर कार्रवाई की। इस दौरान गन्ना लदे ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
3. हरैया सर्किल
क्षेत्राधिकारी हरैया के नेतृत्व में हरैया थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे पर विशेष अभियान चलाया। ओवरलोड और ओवरहाइट गन्ना लदे वाहनों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की गई।
4. सदर सर्किल
क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने हड़िया चौकी क्षेत्र में ओवरलोड और ओवरहाइट वाहनों के विरुद्ध जांच व चालान की कार्रवाई की तथा चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
पुलिस ने बताया कि यातायात सुरक्षा तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के दृष्टिगत यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

