थाना सिकंदरा पुलिस के मुताबिक अवैध ईटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने अकबरा रोड पर साइड में खड़े 18 वर्षीय युवक निवासी नगला नाथूर को रोद दिया ।
ईंटों से भरा ट्रैक्टर मथुरा की तरफ से आगरा की तरफ आ रहा था इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हो गया ।
थाना सिकंदरा पुलिस द्वारा जानकारी के मुताबिक दर्दनाक हादसा शाम 6:30 बजे के लगभग का है पूर्व में भी अवैध ईटों से भरे ट्रैक्टरों से कई घटनाएं हो चुकी है बावजूद इसके आगरा पुलिस प्रशासन अवैध रूप से लगी ईट मंडी के खिलाफ आखिरकार क्यों नहीं कर रहा है सख्त कार्यवाही ।
चौकी से लेकर थाने तक अवैध ईंटों से भरे ट्रक, ट्रैक्टर ठेकेदारों ने बना रखी है अपनी साठगाठ इन सभी हादसो के जिम्मेदारों पर आखिरकार कब होगी सख्त से सख्त कार्यवाही ।
देख कर भी आखिरकार क्यों अनदेखा कर देती है थाना पुलिस क्या हादसे का करती है इंतजार ।
मृतक के शव को मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।
मृतक के घर में मची चीख पुकार परिजनों का रो रो कर बुरा हाल ।
एक अवैध ट्रैक्टर को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है वहीं दूसरे अवैध ईटों से भरे ट्रैक्टर को जनता ने पकड़ कर पुलिस के हवाले करने की तैयारी में जुटे।
पूर्व में रहे आईपीएस अमित पाठक ने अवेध ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली के खिलाफ चलाया था अभियान ।
इन सभी थाना क्षेत्रों में संचालित है अवैध ईट की मंडी = अवैध ईटों से भरे ट्रक ईट मंडी अरतोनी पुल के नीचे सिकंदरा मथुरा रोड ,
बोदला सिकंदरा मार्ग बोदला ईट मंडी , बिचपुरी कलवारी पैथोली मार्ग , रोहता ईट मंडी , धनौली ईट मंडी , टेडी बगिया ईट मंडी , रायभा ईट मंडी ,अछनेरा ईट मंडी , फतेहपुर सीकरी ईट मंडी यह सब थाना क्षेत्र में अवैध रूप से ईट मंडी संचालित है आए दिन ऐसे हादसे पूर्व में भी कई हो चुके हैं खानापूर्तिकर फिर संचालित हो जाती है यह अवैध ईट की मंडी ।
पूर्व में भी सिकंदरा बोदला मार्ग स्थित ईट की मंडी पर स्कूल से भरी बच्चों की बस में अवैध ईटों से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने मारी थी टक्कर जिसमें कई बच्चे हुए थे चोटिल ।
ऐसी कई घटनाए पूर्व में हो चुकी है जिसमें कई लोगों ने अपनी जान तक गवा बैठे हैं बावजूद आखिरकार किसकी शह पर यह अवैध ईट की मंडी इतने बड़े हादसों के बाद भी हो जाती है संचालित ।
हर चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में भी अवैध ईटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली नो एंट्री में भी कैसे कर जाते हैं एंट्री ।
इन सभी हादसो को चंद सिक्कों की खनक से ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है पुलिस के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार नगला नाथूर निवासी 18 वर्षीय युवक और पूर्व हादसो में हुई मौतो का आखिरकार कौन है जिम्मेदार ।
बड़ा सवाल क्या आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार अवैध रूप से संचालित ईंटों से भरे अवैध ट्रक , ट्रैक्टर ट्राली मंडी के खिलाफ क्या लेंगे कोई सख्त एक्शन साथ ही क्या लापरवाह पुलिस कर्मियों पर होगी कार्यवाही ।
