ब्यूरो चीफ: सुजीत कुमार | कानपुर नगर
समाजसेवी बलराम यादव ने जरूरतमंदों को खिचड़ी व कंबल वितरित किए
कानपुर। ठंड के मौसम में मानवता की मिसाल पेश करते हुए कानपुर नगर के बिठूर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इमामपुर, ग्राम पंचायत सुरार में समाजसेवी बलराम यादव द्वारा जरूरतमंदों के लिए खिचड़ी एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस सेवा कार्य का उद्देश्य गरीब, असहाय एवं बेसहारा लोगों को ठंड से राहत प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों जरूरतमंदों को गर्म खिचड़ी खिलाई गई तथा ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर समाजसेवी बलराम यादव ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करना ही सच्ची मानवता है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
उन्होंने बताया कि यह सेवा कार्य प्रतिवर्ष ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों की सहायता हेतु किया जाता है।
कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जरूरतमंदों के चेहरों पर आई मुस्कान ने इस सेवा कार्य को सार्थक बना दिया।

