भाकियू (भानू )जिला उपाध्यक्ष-उमेश ने बस्ती विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता व अवर अभियंता पर मनमानी ढंग से मानचित्र अप्रूबल करने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच कराने और बिना मानचित्र के संचालित हो रहे *होटल ग्रांट भव्या पैलेस स्टेशन रोड बस्ती व भव्या मेडिकल सेंटर पिकौरा दत्तूराय बस्ती को शीघ्र ध्वस्त कराने हेतु जिला अधिकारी बस्ती को दिया पत्र
डॉ0दयाराम वर्मा
अबतक न्याय
जनपद बस्ती
मो0- 8795862751
बस्ती l भारतीय किसान यूनियन (भानू)के जिला उपाध्यक्ष जनपद बस्ती -उमेश ने जिलाअधिकारी बस्ती को दिए गए पत्र में होटल ग्रांट भव्या पैलेस स्टेशन रोड बस्ती व भव्या मेडिकल सेंटर पिकौरा दत्तूराय में बिना मानचित्र के भवन बनवाकर होटल एवं मेडिकल सेंटर कई दशक से संचालित किये जाने का आरोप लगाया है l निर्माण के समय नगर पालिका विकास प्राधिकरण व जिला प्रशासन द्वारा न रोका जाना बहुत बड़ा प्रश्न खड़ा हो रहा है, और बस्ती प्राधिकरण द्वारा दैनिक जागरण समाचार पत्र में 24 अगस्त 2025 को विज्ञापन में आम- जनमानस के लिए एक माह का समय देना महज एक नाटक है l
जिला अधिकारी बस्ती को दिए गए पत्र में किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष उमेश ने दैनिक जागरण अख़बार में बस्ती विकास प्राधिकरण द्वारा निकलवाये गए विज्ञापन को कूटरचित विज्ञापन बताते हुएआगे लिखा कि होटल और मेडिकल सेंटर तो डॉ0 राकेश सिंह चौधरी का है किन्तु इसमें बस्ती विकास प्राधिकरण स्वयं विज्ञापन जारी करवाकर गैर कानूनी तरीके से मानचित्र अप्रूबल करने पर तुला हुआ है जो बस्ती विकास प्राधिकरणऔर डॉ0राकेश सिंह चौधरी के बीच कोई लम्बी डील की सम्भावना निश्चित रूप से प्रमाणित हो चुका है l
भाकियू (भानू )जिला उपाध्यक्ष जनपद बस्ती-उमेश ने जिला अधिकारी बस्ती से पत्र के माध्यम से उक्त प्रकरण में उच्च स्तरीय जांच कराकर बस्ती विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता और अवर अभियंता शैलेश के विरुद्ध वैधानिक विभागीय कार्यवाही कराते हुए होटल ग्रांट भव्या पैलेस स्टेशन रोड बस्ती एवं भव्या मेडिकल सेंटर पिकौरा दत्तूराय बस्ती को ध्वस्त कराया जाने की मांग की है l उक्त के द्वारा गैर कानूनी तरीके से मानचित्र अप्रूबल प्रयास के विरुद्ध डॉ0राकेश सिंह चौधरी, डॉ0आभा शाह, डॉ0आशा सिंह पर सुसंगत कार्यवाही किए जाने की मांग की है l न्याय हित में शीघ्र कार्यवाही न किए जाने पर न्यायालय की शरण में जाने की बात भी पत्र में लिखी गई है l

