बी0आई0टी0 में बुद्धा शरद महोत्सव के अन्तिम दिन फ्रेशर पार्टी एवं डांडिया नाइट का हुआ आयोजन
बुद्धा ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशन गीडा गोरखपुर में शरद महोत्सव के अन्तिम दिन नव प्रवेशित छात्रों के सम्मान में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया शुभारम्भ सत्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि अभिनव त्यागी आई0पी0एस0 पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर एवं अध्यक्षता कर रहे डॉ0 रजत अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नगर ने कहा कि जीवन में अनुशासन एवं सयंम सर्वोपरि है छात्र जीवन अनुशासन एवं संयम का पाठ पढ़ाता है अभी आपका किया गया समय का सदुपयोग भविष्य को सुरक्षित करने में सहायक होगा जो छात्र जीवन में परिश्रम, लगन, मेहनत व संघर्ष करता है निःसंदेह वह भविष्य में उन्नति के शिखर पर शोभायमान होता है।
नवप्रवेषित छात्रों द्वारा नृत्य, समूह नृत्य, गायन, समूह गायन, मिमिक्री, ड्रामा, फैशन शो, रैंप वॉक प्रस्तुत किया गया।
फ्रेशर पार्टी का मुख्य आकर्षण मिस्टर फ्रेशर एवं मिस फ्रेशर रहा जिसमें बुद्धा ग्रुप के प्रत्येक संस्थानों के विभिन्न छात्र व छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
शरद महोत्सव अंतिम दिवस समापन सत्र के पूर्व दिनांे में आयोजित हुई प्रतिस्पर्धा एवं प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागी रानू राय, रिंकी पटेल, शुभ जायसवाल, आयुष त्रिपाठी, प्रतिमा सिंह, साहिल शेख, आदित्य कुमार गोड, अभिषेक कुमार चैधरी, षिवांष द्विवेदी, आदित्य सिंह को पुरस्कृत किया गया।
समापन सत्र के मुख्य अतिथि अशोक मुथा जैन अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन एवं वैभव सर्राफ उद्योगपति एवं समाजसेवी द्वारा मिस्टर फ्रेशर एवं मिस फ्रेशर को क्राउन पहना कर सम्मानित किया।
अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है जितना नम्र एवं विनम्र रहोगे उतना ही ज्ञान अर्जित करोगे इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम निःसंदेह आप में सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं इससे आप में आत्मविश्वास एवं मनोबल की वृद्धि होती है।
उद्योगपति एवं समाजसेवी वैभव सर्राफ ने कहा कि बी0आई0टी0 संस्थान में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभा करने वाले छात्र एवं छात्राएंे निःसंदेह भविष्य में अग्रणी मुकाम प्राप्त करेंगे।
संस्थान के अध्यक्ष डॉ0 आर0 ए0 अग्रवाल एवं सचिव डॉ0 रजत अग्रवाल ने अतिथियों एवं गणमान्य जनों को धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया।
उपर्युक्त कार्यक्रम में कालेज के निदेषक (प्रषासन) दीपक अग्रवाल, निदेषक एच0आर0 संतोष त्रिपाठी, निदेषक बी0आई0टी0 डा0 रुप रंजन, निदेषक फार्मेसी डा0 आषीष सिंह, निदेषक मैनेजमेंट डा0 अभिषेक त्रिपाठी, निदेषक डिप्लोमा अभिनव श्रीवास्तव, ई0 अंकुर कुमार, सी0टी0ओ विजय कुमार श्रीवास्वत, प्रो0 अवधेष तिवारी, मो0 एहराज सिद्धीकी, नेहा श्रीवास्तव, अंकित पाण्डेय, पिंकी पाण्डेय, जूही पाण्डेय सौम्या पान्डेय सहित सभी सहयोगियो का विषेष योगदान रहा। कार्यक्रम में संस्थान के प्रषासन सहित कालेज के सभी षिक्षक, कर्मचारी तथा मीडियाकर्मी व छात्र-छात्राएॅ उपस्थित थे।
14/10/2055
दीपक अग्रवाल
(निदेशक प्रशासन)
9554559900
9839621881

