गोरखपुर विकासखंड पिपरौली के गीडा क्षेत्र के तालनवर, भीटी, खोरिया, बर्डाड़ और भखरा के किसानों ने अपनी जमीन जबरन अधिग्रहण के विरोध में गीडा कार्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों ने गीडा सीओ अनुज मलिक को ज्ञापन सौंपते हुए अपने साथ हुए अन्याय पर नाराजगी जताई।किसानों का आरोप है कि उनकी जमीन को प्रशासन द्वारा जबरदस्ती अधिग्रहित किया जा रहा है, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रशासन से अपनी जमीन वापस करने और उचित मुआवजे की मांग की।
गीडा सीओ अनुज मलिक ने ज्ञापन स्वीकार कर किसानों की समस्याओं पर विचार करने का आश्वासन दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।
