गोरखपुर थाना सहजनवा क्षेत्र में झांसी से कुशीनगर जा रहा गिट्टी लदा एक ट्रक (गाड़ी नंबर UP 76 T 9660) भीटी चौराहे पर आज तड़के सुबह करीब 3:00 बजे पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रक चालक अरविंद पाल पुत्र राजाराम, और कंडक्टर सजल, पुत्र संतु, सुरक्षित हैं।
यह ट्रक अंकित यादव, निवासी कन्नौज, का है। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और स्थिति को संभालने में मदद की। ट्रक पलटने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ, लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य कर दी गई।
ऐसे हादसे से क्षेत्र में सतर्कता और ट्रक चालकों के लिए सावधानी बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। प्रशासन ने घटना की जानकारी लेकर ट्रक मालिक और चालक से संपर्क किया है।
