CO सदर द्वारा प्र0नि0 कोतवाली मय पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत रात्रि सुरक्षा व्यवस्था की भ्रमण कर समीक्षा की गई:-
आपको बताते चले कि दिनांक 13.02.2026 को थाना कोतवाली क्षेत्र में रात्रिकालीन सुरक्षा/कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी सदर बस्ती सत्येंद्र भूषण तिवारी द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। इस दौरान विभिन्न संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा प्रबंधों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन कर संबंधित को सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
