यूजीसी के समर्थन में सिधौली में जोरदार प्रदर्शन, प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
सीतापुर (सिधौली), 10 फरवरी 2026।
माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) पर लगाई गई रोक को हटाकर उसके प्रावधानों को देश की समस्त शिक्षण संस्थाओं में लागू किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को तहसील सिधौली क्षेत्र के बहादुरापुर स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं और पदाधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री अभय प्रताप सिंह त्यागी ने कहा कि “सबको शिक्षा, सबको सम्मान” केवल नारा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि यूजीसी के प्रावधान शिक्षा में समान अवसर सुनिश्चित करते हैं, इसलिए उस पर लगी रोक को तत्काल हटाया जाना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान “यूजीसी लागू करो”, “सबको शिक्षा–सबको सम्मान” और “जातिगत भेदभाव बंद करो” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। प्रदर्शन के उपरांत प्रदर्शनकारियों ने माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सिधौली के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में यूजीसी पर लगी रोक तत्काल हटाने और उसके नियमों को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग की गई।
इस अवसर पर वंश राज भारती, अनुज कुमार गौतम, संदीप राठौर, कुलदीप गौतम, विनोद गौतम, रामनरेश गौतम, राजू गौतम, गजोधर प्रसाद बादल, अंकित गौतम,कन्हैया भारती अटरिया सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
जारीकर्ता:
डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ, सिधौली, जनपद सीतापुर (उ.प्र.)
अंकित कुमार, ब्लॉक रिपोर्टर – 6307393266
