*कृष्णा द्विवेदी ब्यूरो चीफ रीवा (अब तक न्याय)
थाना गुढ़ में होली-ईद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न
गुढ़ एसडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी की मौजूदगी शांति समिति की बैठक हुई
गुढ़। आगामी त्यौहार होली एवं ईद को मद्देनजर रखते हुए आज गुढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई इस बैठक में गुढ़ नगर के जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक सहित व्यापारी बंधु उपस्थित रहे वही गुढ़ थाना प्रभारी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाए वही उनके द्वारा कहा गया कि किसी प्रकार की कोई अफवाहो पर ध्यान ना दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें वहीं स्कूलों में चल रही परीक्षाओं को देखते हुए सभी डीजे वाले को रात 10 बजे के बाद किसी भी प्रकार से डीजे न बजाने की हिदायत दी गई पुलिस प्रशासन ने सभी से शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण के साथ त्योहार मनाने की अपील की पुलिस द्वारा प्रमुख स्थानों पर गश्त पेट्रोलिंग और संवेदनशील क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने की बात कही गई। इस दौरान गुढ़ एसडीएम सुधाकर सिंह, गुढ़ तहसीलदार अरुण यादव, थाना प्रभारी शैल यादव एवं मौजूद रहे।

