खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलेंडर फटने से पांच लोग हुए घायल गृहस्थी जलकर हुई खाक
मनोज कुमार रस्तोगी
जनपद सीतापुर के विकासखंड बिसवा अंतर्गत अलौदीपुर ग्राम में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के फटने से पांच लोग हुए घायल घर का सारा सामान हुआ राख।प्राप्त जानकारी के अनुसार अलौदीपुर निवासी ओम प्रकाश कन्नौजिया की पत्नी इंद्रानी उम्र 65 वर्ष गैस पर खाना बना रही थी।अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। ग्रामीणों के द्वारा जब तक आग बुझाने का प्रयास किया जाता ।आग ने उग्र रूप धारण कर लिया और गैस सिलेंडर फट गया जिसमें खाना बना रही इंद्रानी पत्नी ओम प्रकाश उम्र 65 वर्ष झुलस गई आग बुझा रहे ग्रामीण शोभित यादव पुत्र संतोष उम्र 23वर्ष, अजय कुमार पुत्र लाल बहादुर कन्नौजिया उम्र 42 वर्ष, सभी लोग आग की चपेट में आ गए और झुलस गए। उनका इलाज जारी है। जबकि अमित यादव पुत्र जगदीश उम्र 22 वर्ष, व प्रदीप यादव उम्र 35 वर्ष को मामूली चोट आई है।आंग की चपेट में आकर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया है।पास में रखा फ्रिज भी जल चुका है। ओमप्रकाश कनौजिया ने बताया अभी 23 जनवरी को उनके बेटे का विवाह हुआ था। विवाह के बाद बचा हुआ सामान कपड़े अनाज कुछ नगदी भी जलकर राख हो गई।पीड़ित ओमप्रकाश ने इस घटना की जानकारी 112 डायल करके जानकारी दिया साथ में इंडियन गैस एजेंसी कैबा बबुआपुर और क्षेत्रीय लेखपाल को जानकारी फोन कांल से दिया गया है। पीड़ित ओमप्रकाश ने मीडिया के माध्यम से शासन प्रशासन से उचित राहत राशि की अपील की है।जिससे आगे उनके व उनके परिवार का जीवन गुजर बसर हो सके।

